ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » 24 IPS अफसरों के ट्रांसफर, जानें योगी सरकार ने किसको कहां दी नई तैनाती?

24 IPS अफसरों के ट्रांसफर, जानें योगी सरकार ने किसको कहां दी नई तैनाती?

UP IPS Transfer

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर से बड़े स्तर पर पुलिस प्रशासन में फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 24 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी के अलावा 11 जिलों के एसपी/एसएसपी के पोस्ट भी शामिल हैं। जारी सूची के अनुसार, संभल की अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा को गौतमबुद्ध नगर का अपर पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, जौनपुर, सहारनपुर, गोरखपुर और मेरठ के एसएसपी बदले गए हैं, जबकि अमेठी, पीलीभीत, रायबरेली, मिर्जापुर, बस्ती और खीरी के एसपी भी नए पदस्थापित किए गए हैं।

साल 1994 बैच के आईपीएस सुजीत पांडेय को डीजी फायर सर्विसेज बनाया गया है। 2001 बैच के आईपीएस प्रवीण कुमार को एडीजी लखनऊ जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमेन वर्मा को डीआईजी अयोध्या रेंज में तैनात किया गया है।

इस प्रकार हैं अन्य प्रमुख फेरबदल…

* के एस इमानुएल को पुलिस महानिरीक्षक ईओडब्ल्यू से डीजीपी के जीएसओ बनाया गया।

* आईपीएस विनोद कुमार सिंह को आईजी डॉ. अम्बेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद भेजा गया।

* आलोक प्रियदर्शी को अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट नियुक्त किया गया।

* राजकरण नैय्यर अपर पुलिस आयुक्त गाजियाबाद कमिश्नरेट बने।

* संकल्प शर्मा और विपिन टाडा संयुक्त पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट बनाए गए।

* अभिषेक यादव को डीआईजी एटीएस लखनऊ, आशीष तिवारी को डीआईजी टेक्निकल सर्विसेज लखनऊ, और प्रताप गोपेंद्र यादव को डीआईजी यूपी पुलिस मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया।

* कुंवर अनुपम सिंह को एसपी जौनपुर, डॉक्टर ख्याति गर्ग को एसपी लखीमपुर खीरी, यशवीर सिंह को एसपी बस्ती, चारू निगम को एसपी सुल्तानपुर, अभिनंदन को एसएसपी सहारनपुर, डॉक्टर कौस्तुभ को एसएसपी गोरखपुर नियुक्त किया गया।

* अविनाश पांडे को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ, अपर्णा रजत कौशिक को एसपी मिर्जापुर, रवि कुमार को एसपी रायबरेली, सुकीर्ति माधव को एसपी पीलीभीत, सर्वानन टी को एसपी अमेठी और अनुकृति शर्मा को अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा कमिश्नरेट बनाया गया।

ये भी पढ़े… डॉक्टर’ से ‘IPS’ तक का सफर: कौन है लखीमपुर खीरी की नई कप्तान बनीं डॉ. ख्याति गर्ग?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल