ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » कानपुर में प्रतियोगी छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा, “आई लव यू राधा”

कानपुर में प्रतियोगी छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा, “आई लव यू राधा”

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। बिठूर थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। परिजनों और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

Up news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। बिठूर थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अजीत कुमार यादव उर्फ जीतू के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पंखे से मफलर के सहारे लगाया फंदा

जानकारी के मुताबिक, अजीत कुमार यादव अपने कमरे में अकेले थे। उन्होंने पंखे से मफलर के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Up news: सुसाइड नोट में लिखा भावुक संदेश

छात्र ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा: “आई लव यू राधा, काश मैं तुम्हारे साथ ही चला जाता। भईया मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। पापा मुझे माफ कर देना। मुझे अब समझ आ गया है कि आप लोग जो करते हो परिवार के लिए करते हो। मैंने बहुत ड्रिंक किया है। इससे ज्यादा नहीं लिख पाऊंगा। मैं बहुत लकी हूं जो इतने अच्छे परिवार में पैदा हुआ। मेरे बारे में दोस्तों से पूछ लेना। मैं जहां भी रहूंगा, सुकून से रहूंगा।”

मां के नाम को लेकर पुलिस की शुरुआती जांच

पुलिस और परिजनों की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक की मां का नाम राधा था, जिनका करीब 18 साल पहले निधन हो चुका है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि सुसाइड नोट में लिखा गया नाम ‘राधा’ मृतक की मां का ही हो सकता है। हालांकि, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Up news: मोबाइल से मिला लड़की का वॉइस मैसेज

पुलिस को मौके से मृतक का मोबाइल फोन भी मिला है। जांच के दौरान मोबाइल में किसी लड़की के वॉइस मैसेज मिले हैं। बताया जा रहा है कि इसी लड़की ने मृतक के दोस्तों को भी वॉइस मैसेज भेजे थे। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं आत्महत्या से पहले किसी से वीडियो कॉल या वॉइस कॉल के दौरान यह कदम तो नहीं उठाया गया।

कमरे से शराब और सिगरेट बरामद

घटनास्थल से पुलिस ने शराब की बोतल, ग्लास, पानी और सिगरेट भी बरामद की है। मृतक के कान में इयर बड लगे हुए थे, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

Up news: फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। परिजनों और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने सके।

 

ये भी पढ़े: भोपाल में 14 वर्षीय छात्र की आत्महत्या, ऑनलाइन गेमिंग की लत बताई जा रही वजह

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल