Home » मध्य प्रदेश » भोपाल में 14 वर्षीय छात्र की आत्महत्या, ऑनलाइन गेमिंग की लत बताई जा रही वजह

भोपाल में 14 वर्षीय छात्र की आत्महत्या, ऑनलाइन गेमिंग की लत बताई जा रही वजह

Mp news: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। श्रीराम कॉलोनी, छत्रसाल नगर निवासी आठवीं कक्षा के छात्र 14 वर्षीय अंश साहू ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अंश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

घर में अकेला था अंश

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में अंश के नाना का निधन हुआ था। सोमवार को उनकी तेरहवीं का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए परिवार के सदस्य ननिहाल गए हुए थे। अंश घर पर ही रुक गया था। दोपहर में जब परिजन उसे लेने वापस लौटे, तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया, तो अंश का शव पंखे से लटका मिला। परिजन तुरंत उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ घंटों पहले तक घर में मौजूद बच्चे की हंसी अचानक मातम में बदल गई।

Mp news: ऑनलाइन गेमिंग की लत से परेशान था छात्र

सूत्रों के अनुसार, अंश को ऑनलाइन गेम खेलने की लत लग गई थी। वह चैलेंज आधारित खतरनाक गेम्स खेलता था। बताया जा रहा है कि उसने अपनी मां के खाते से करीब 28 हजार रुपये ऑनलाइन गेम में ट्रांसफर कर दिए थे। पढ़ाई पर असर पड़ने और व्यवहार में बदलाव के चलते करीब डेढ़ महीने पहले परिवार ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया था।

Mp news: डांट के बाद रहने लगा था चुप

पुलिस के अनुसार, सोमवार को अंश ने मां के पर्स से मोबाइल निकालकर दोबारा गेम खेलने की कोशिश की, लेकिन मां ने उसे पकड़ लिया और डांट दिया। इसके बाद से अंश काफी चुप और परेशान रहने लगा था। इसी दौरान, जब माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे, अंश ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस कर रही है हर पहलू से जांच

Mp news: घटना की सूचना मिलते ही पिपलानी पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया गया है। पुलिस ने अंश का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

 

ये भी पढ़े: ‘माफिया के लिए खौफ, बच्चों के लिए अपने’ मासूमियत के आगे पिघल जाते है CM योगी, पढ़े बेटियों से जुड़ी कुछ कहानियां…