ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » CM योगी की मां को अपशब्द कहने वाला मौलाना गिड़गिड़ाया, हाथ जोड़कर बोला- ‘योगी जी माफ कर दीजिए…’

CM योगी की मां को अपशब्द कहने वाला मौलाना गिड़गिड़ाया, हाथ जोड़कर बोला- ‘योगी जी माफ कर दीजिए…’

CM योगी की मां को अपशब्द कहने वाले मौलाना

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सलीम कासमी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। गिरफ्तार किए जाने के बाद जारी एक वीडियो में कासमी हाथ जोड़कर अपने बयान पर खेद जताते नजर आए।

हाथ जोड़कर मांगी माफी

अपने वीडियो संदेश में मौलाना कासमी ने कहा कि वह अपनी गलती स्वीकार करते हैं। उन्होंने बताया कि 5 मई 2024 को बिहार के भागलपुर जिले के मीरांचल इलाके में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान उनके भाषण में ऐसी बातें निकल गईं, जो नहीं कहनी चाहिए थीं। उन्होंने कहा कि मेरी जुबान से मुख्यमंत्री की माता जी के लिए आपत्तिजनक शब्द निकल गए, जिसके लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं। भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।

कासमी ने आगे कहा कि वह सभी लोगों से अपील करते हैं कि भाषण देते समय ऐसी कोई बात न कहें, जिससे किसी व्यक्ति या धर्म की भावनाएं आहत हों और सामाजिक माहौल खराब हो। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी क्षमा की अपील की।

UP News: बिहार से हुई गिरफ्तारी

मौलाना कासमी को एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया था। यूपी एसटीएफ ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक, वह बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट क्षेत्र के निवासी हैं। उन्हें पूर्णिया जिले के दलमालपुर चौक से पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि रमजान के दौरान कासमी का एक वीडियो 6 मार्च को वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी की थी। वीडियो सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में कई संगठनों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद बलरामपुर में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल