ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नोएडा दौरा: खेल और मेट्रो नेटवर्क की समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नोएडा दौरा: खेल और मेट्रो नेटवर्क की समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा दौरे के दौरान नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश के साथ अहम समीक्षा बैठक की। बैठक में नोएडा की मेट्रो नेटवर्क पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने मेट्रो सेवाओं के विस्तार, यात्रियों की सुविधा और भविष्य की परियोजनाओं की प्रगति पर जानकारी ली।

Up news: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा दौरे के दौरान नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश के साथ अहम समीक्षा बैठक की। इस बैठक में शहर के बुनियादी ढांचे, खेल सुविधाओं और सार्वजनिक परिवहन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

Up news: खेल सुविधाओं पर जोर

मुख्यमंत्री ने नोएडा के इनडोर और आउटडोर स्टेडियमों की संख्या, उनकी स्थिति और उपयोगिता पर जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि इन स्टेडियमों में नागरिकों की भागीदारी कैसी है और सुविधाओं का रखरखाव किस स्तर पर हो रहा है। योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि सभी स्टेडियमों को स्थानीय स्कूल और कॉलेजों से जोड़ा जाए ताकि विद्यार्थी नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग ले सकें। उनका कहना था कि इससे न केवल खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद मिलेगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने स्कूल स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और गतिविधियों के आयोजन पर जोर दिया। अधिकारियों को सभी स्टेडियमों की स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने और रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था, बुकिंग प्रणाली जैसी जानकारियां साझा करने के लिए कहा गया।

मेट्रो कनेक्टिविटी पर चर्चा

Up news: बैठक में नोएडा की मेट्रो नेटवर्क पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने मेट्रो सेवाओं के विस्तार, यात्रियों की सुविधा और भविष्य की परियोजनाओं की प्रगति पर जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सार्वजनिक परिवहन को और सुलभ और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि दो महत्वपूर्ण मेट्रो परियोजनाएं चल रही हैं: 1. ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी तक मेट्रो विस्तार – केंद्र से मंजूरी मिल चुकी है, काम जारी है। 2. सेक्टर-142 से बाटेनिकल तक एक्वा लिंक लाइन – मंजूरी मिलने के बाद निर्माण शुरू होगा। मुख्यमंत्री की यह समीक्षा शहर में खेल सुविधाओं के बेहतर उपयोग और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

ये भी पढ़े: “यूपी में सियासी तूफान: यूपी एसटीएफ ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को हिरासत में लिया, कोर्ट में होगी पेशी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल