ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » भगवा कपड़ों की आड़ में अपराध का खेल, मुजफ्फरनगर में मुस्लिम गैंग का पर्दाफाश

भगवा कपड़ों की आड़ में अपराध का खेल, मुजफ्फरनगर में मुस्लिम गैंग का पर्दाफाश

Muzaffarnagar-news

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां ग्रामीणों की सतर्कता ने एक संगठित अपराधी गिरोह के भेद खोल दिए। ककरौली थाना क्षेत्र में भगवा वस्त्र धारण कर घर-घर भीख मांगने वाले एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया कि यह एक पारिवारिक गैंग का तरीका है जो दिन में रेकी कर रात में लूट-पाट की साजिश रचता है। आरोपी का नाम एहसान है जो बुढाना कोतवाली के जौला गांव का निवासी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि गैंग के अन्य सदस्य फरार हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ग्रामीणों ने बताया कि संदिग्ध युवक ने हाथों में कलावा बांध रखा था और शरीर पर भगवा वस्त्र पहने हुए थे। वह घरों के द्वार पर खड़े होकर भीख मांग रहा था लेकिन उसका व्यवहार शक पैदा कर गया। ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और सख्ती से पूछताछ की। युवक घबरा गया और भागने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ पिटाई की। बाद में उसे थाने सौंप दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया जिसमें आरोपी भगवा लिबास में दिखाई दे रहा है और ग्रामीण उससे सवाल-जवाब कर रहे हैं। वीडियो में साफ दिखता है कि कैसे अपराधी धार्मिक वेश का सहारा लेकर लोगों का भरोसा जीतने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस ने आरोपी से लंबी पूछताछ की जिसमें उसने अपना पूरा राज कबूल कर लिया। एहसान ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ मीरापुर क्षेत्र में किराए के मकान पर रहता है। पूरा गैंग दिन के उजाले में भगवा कपड़े पहनकर गांवों में घूमता है। भीख मांगने के बहाने वे घरों की संरचना, ताले, रहवासियों की संख्या और अन्य जानकारियां इकट्ठा करते हैं। शाम ढलते ही ये लोग रेकी की जानकारी के आधार पर लूट या चोरी की योजना बनाते हैं। एहसान ने यह भी कबूल किया कि उसने अपना नाम लछू रख रखा था ताकि उसकी असल पहचान न खुले। गैंग के सभी सदस्य परिवार से ही जुड़े हैं जो आसपास के इलाकों में इसी तरह सक्रिय थे।

UP News: पुलिस ने मामले में क्या बताया?  

एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने इस मामले पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कल ककरौली थाना क्षेत्र में सूचना मिली कि कुछ बाहरी लोग भगवा वेशभूषा में भीख मांगकर घरों की रेकी कर रहे हैं। हमारी टीम ने तुरंत कार्रवाई की और एहसान पुत्र शकील को गिरफ्तार किया। वह जौला बुढाना का रहने वाला है और नाम बदलकर लछू बन गया था। उसके साथी मौके से भाग निकले लेकिन उनकी पूरी जानकारी हमारे पास है। एक विशेष टीम गठित कर दी गई है जो जल्द उन्हें पकड़ लेगी। एसपी ने आगे बताया कि आरोपी के मीरापुर स्थित किराए के मकान की तलाशी ली गई। वहां से थोड़ी-बहुत भीख में मिली दाल-चावल जैसी सामग्री बरामद हुई जो उनके धंधे की पुष्टि करती है। बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एहसान को कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस अब इस गैंग के पुराने अपराधों की पड़ताल कर रही है। अधिकारी जानना चाहते हैं कि भगवा वस्त्र की आड़ में इन्होंने कितनी चोरी-लूट की वारदातें की हैं। एसपी बंसल ने ग्रामीणों से अपील की कि संदिग्ध भिखारियों पर नजर रखें और पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा ऐसे गिरोह आसपास के जिलों में भी सक्रिय हो सकते हैं। हमारी प्राथमिकता है कि अपराधियों को जड़ से खत्म किया जाए। यह घटना क्षेत्र में सतर्कता की मिसाल बन गई है। ग्रामीणों की सक्रियता ने न केवल एक अपराधी को सलाखों के पीछे पहुंचाया बल्कि पूरे गैंग को बेनकाब कर दिया।

ये भी पढ़े… संसद में लड़खड़ाए शशि थरूर को अखिलेश यादव ने बचाया तो वायरल हो गया ये बड़ा सियासी संदेश…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल