ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » PM आवास योजना के तहत मकान निर्माण को लेकर अमरोहा में विवाद, मारपीट में युवक की मौत

PM आवास योजना के तहत मकान निर्माण को लेकर अमरोहा में विवाद, मारपीट में युवक की मौत

Amroha news

UP News: अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव मीरा सराय में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुआ विवाद एक युवक की मौत का कारण बन गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें धक्का-मुक्की के दौरान एक युवक की जान चली गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना हुआ है।

पहले जानें मामला…

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी एक परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान निर्माण के लिए सरकारी सहायता मिली थी। मकान निर्माण की तैयारी के दौरान निर्माण सामग्री रखने को लेकर परिवार के ही दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला मारपीट तक पहुंच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारपीट के दौरान हुई धक्का-मुक्की में एक युवक अचानक जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे संभाल पाते, उससे पहले ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में सनसनी फैल गई। चूंकि मामला एक ही परिवार से जुड़ा हुआ था, इसलिए दोनों पक्षों ने पुलिस को सूचना देने के बजाय आपसी समझौते का रास्ता अपनाया। इसी क्रम में गांव में पंचायत बैठाई गई, जिसमें एक जनप्रतिनिधि का बेटा भी शामिल हुआ। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर आपसी सहमति बना ली गई।

UP News: मामले की जांच में जुटी पुलिस 

समझौता होने के बाद मृतक के परिजन शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच शाम के समय अमरोहा देहात थाना पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद गांव में हलचल बढ़ गई।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट- मौ. अज़ीम

ये भी पढ़े… महिला उत्पीड़न पर सियासी घमासान, लोनी विधायक पहुंचे हसनपुर थाने, कार्रवाई न होने पर दी CM योगी से शिकायत की चेतावनी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल