UP NEWS: सहारनपुर दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि 140 साल पुरानी कांग्रेस अब ‘बूढ़ी’ हो गई है और उसका राजनीतिक भविष्य समाप्त हो चुका है। मौर्य ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वंदे मातरम के टुकड़े किए, जिससे देश का सामाजिक और राजनीतिक संतुलन प्रभावित हुआ।
समाजवादी पार्टी पर कसा तंज
उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा अपराधियों और माफियाओं को संरक्षण देती है। मौर्य ने यह भी चेतावनी दी कि 2027 तक सहारनपुर से लेकर सोनभद्र, गाजियाबाद से लेकर मिर्जापुर तक भाजपा और एनडीए का विस्तार होगा और समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ कर दिया जाएगा।
UP NEWS: भाजपा की उपलब्धियों और मोदी सरकार की तारीफ
केशव मौर्य ने भाजपा और एनडीए की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार सरकार बनाने में सफल रहे और चौथी बार भी जनादेश मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों में दुष्प्रचार और झूठ फैलाकर मोदी सरकार को रोकने की कोशिश की, लेकिन जनता ने भाजपा को भारी बहुमत दिया।
सियासी संदेश साफ
उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस को मुद्दा विहीन बताते हुए कहा कि उसका राजनीतिक भविष्य अब समाप्त हो चुका है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा और एनडीए के प्रयासों के चलते देश में लोकतंत्र और विकास की दिशा मजबूत हुई है
report by- deepak tiwari
ये भी पढ़े… स्थापना दिवस पर खड़गे ने बोला भाजपा पर हमला – लोकतंत्र कमजोर, जल-जंगल-जमीन खतरे में







