ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » गाजियाबाद में हनुमान चालीसा बजाने को लेकर मुस्लमानों ने किया हिंदू परिवार पर हमला, अब योगी की पुलिस तोड़ेगी आरोपियों की कमर

गाजियाबाद में हनुमान चालीसा बजाने को लेकर मुस्लमानों ने किया हिंदू परिवार पर हमला, अब योगी की पुलिस तोड़ेगी आरोपियों की कमर

हनुमान चालीसा

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में हनुमान चालीसा बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक परिवार पर कथित हमले की घटना सामने आई है। मामला नंदग्राम थाना क्षेत्र के आश्रम रोड का है, जहां सोमवार (9 मार्च) सुबह कुछ लोगों द्वारा एक घर में घुसकर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

घर में घुसकर मारपीट का आरोप

पीड़ित पक्ष की ओर से दर्ज शिकायत के मुताबिक, हमलावरों ने घर में घुसकर परिवार के कई सदस्यों के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमले में हथौड़े और अन्य वस्तुओं का इस्तेमाल किया गया, जिससे परिवार के कुछ लोग घायल हो गए। शिकायतकर्ता रितिक सिंह के अनुसार, इस हमले में उनके पिता और बहन को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

UP News: हनुमान चालीसा बजाने को लेकर हुआ विवाद

एफआईआर के अनुसार, विवाद की शुरुआत घर में हनुमान चालीसा बजाने को लेकर हुई थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुछ लोग इस बात को लेकर नाराज हो गए और बाद में कई साथियों के साथ उनके घर में घुस आए। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक एक महिला के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि पुलिस ने वीडियो की पुष्टि और जांच की बात कही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।

इलाके में तनाव, लोगों ने जताया आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों और कुछ संगठनों ने नंदग्राम थाने पहुंचकर विरोध जताया। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

ये भी पढ़े… इंदिरा गांधी का कौन-सा उदाहरण देकर, LPG संकट को लेकर केंद्र सरकार पर गरजे केजरीवाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल