ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » कैफे बवाल का मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर जिला बदर, 6 माह तक बरेली में पुलिस ने की एंट्री बैन

कैफे बवाल का मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर जिला बदर, 6 माह तक बरेली में पुलिस ने की एंट्री बैन

कैफे बवाल का मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर

UP News: बरेली जिले के राजेंद्रनगर के ‘दि डेन कैफे’ में हुई झड़प के मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर के खिलाफ बरेली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। सुभाषनगर थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बरेली जिले की सीमा से बाहर भेज दिया। उसे सरकारी वाहन से बदायूं बॉर्डर तक छोड़ा गया। पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि आगामी छह महीने तक वह बरेली जिले में प्रवेश नहीं कर सकेगा, और यदि वह जिले में पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कैफे में हुआ था हंगामा?

ये मामला 28 दिसंबर का है, जब प्रेमनगर क्षेत्र के ‘दि डेन कैफे’ में एक नर्सिंग छात्रा अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रही थी। जानकारी के अनुसार, ऋषभ ठाकुर लगभग 20-25 साथियों के साथ कैफे पहुंचा और खुद को एक संगठन का पदाधिकारी बताते हुए वहां जमकर हंगामा किया। इस दौरान कैफे संचालक और वहां मौजूद युवकों के साथ मारपीट की गई, जबकि कैफे में सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे यह मामला तुरंत सुर्खियों में आ गया। वीडियो में देखा गया कि आरोपी अपने साथियों के साथ कैफे में धमकियां दे रहा है और वहां मौजूद लोगों से झगड़ा कर रहा है।

UP News: पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई

घटना के बाद से फरार चल रहे ऋषभ ठाकुर ने पिछले महीने अदालत में सरेंडर किया था। जमानत पर रिहा होने के बाद पुलिस ने उसकी आपराधिक गतिविधियों और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को देखते हुए जिला बदर की कार्रवाई की सिफारिश की।

मामले में थाना प्रभारी सुभाषनगर, जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को आगामी छह महीने तक बरेली जिले में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। यदि इस दौरान वह जिले में पाया गया तो उसके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

Report BY: Mustaqeem Ali Khan

ये भी पढ़े…. 24 IPS अफसरों के ट्रांसफर, जानें योगी सरकार ने किसको कहां दी नई तैनाती?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल