ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » चाइनीज मांझा बेचने वालों की कमर तोड़ेगी यूपी पुलिस, CM योगी ने दिए छापेमारी के आदेश

चाइनीज मांझा बेचने वालों की कमर तोड़ेगी यूपी पुलिस, CM योगी ने दिए छापेमारी के आदेश

योगी आदित्यनाथ ने चाइनीज़ मंझे

UP News: उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ के बाजार खाला इलाके में हाल ही में हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। यहां एक युवक चीनी मांझे में फंसकर अपनी जान गंवा बैठा। इस घटना के बाद प्रदेश की योगी सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का व्यक्तिगत रूप से संज्ञान लिया और चीनी मांझे को लेकर सख्त निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब से चीनी मांझे से होने वाली मौतों को सिर्फ दुर्घटना नहीं माना जाएगा, बल्कि इसे हत्या की श्रेणी में शामिल किया जाएगा। यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि चीनी मांझे के कारण पहले भी कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं या उनकी जान जा चुकी है।

अधिकारियों को दिए सीएम ने आदेश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि प्रदेश में इस खतरनाक वस्तु की बिक्री, उत्पादन और वितरण पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। सीएम योगी ने पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे हर जिले में छापेमारी करके यह सुनिश्चित करें कि चीनी मांझे कहीं भी अवैध रूप से उपलब्ध न हो। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश भर में अभियान चलाने का भी आदेश दिया है ताकि आम लोग जागरूक हों और कोई भी इसे खरीदने या इस्तेमाल करने की गलती न करे। सरकार ने यह भी कहा है कि इस कार्यवाही की उच्च स्तर पर नियमित समीक्षा की जाएगी। इसका मतलब है कि सिर्फ घटनास्थल पर कार्रवाई नहीं होगी, बल्कि पूरे प्रदेश में इस मुद्दे पर निगरानी रखी जाएगी। पुलिस और अन्य प्रशासनिक अधिकारी हर जिले में सक्रिय रहेंगे और किसी भी दुकान या व्यक्ति के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी जो चीनी मांझे से जुड़ा पाया जाएगा।

क्या बोले सीएम योगी? 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब अगर चाइनीज मांझे से किसी की जान जाती है तो हत्या का केस दर्ज कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा। चाइनीज मांझे की जब्ती के लिए पूरे प्रदेश में यूपी पुलिस अभियान चलाएगी। CM ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध है। इसकी बिक्री और इस्तेमाल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। योगी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अवैध नेटवर्क की पहचान करें। तत्काल छापेमारी कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।

गौरतलब है कि लखनऊ के बाजारखाला में हैदरगंज ओवरब्रिज पर बीते दिन बुधवार को चाइनीज मांझे ने बाइक से जा रहे सैयद शोएब (उम्र 34), जो दुबग्गा का रहने वाला था, की जान ले ली। मांझा इतना सख्त था कि उससे शोएब के गले की नस कट गई। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े… ‘माफिया के लिए खौफ, बच्चों के लिए अपने’ मासूमियत के आगे पिघल जाते है CM योगी, पढ़े बेटियों से जुड़ी कुछ कहानियां…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल