ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » योगी सरकार का बड़ा एक्शन, बदायूं घटना के बाद हटाए SP, 7 IAS-IPS अधिकारी भी बदले, देखें लिस्ट…

योगी सरकार का बड़ा एक्शन, बदायूं घटना के बाद हटाए SP, 7 IAS-IPS अधिकारी भी बदले, देखें लिस्ट…

7 IAS अधिकारियों के साथ ही 7 IPS अधिकारी भी बदले

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया है। ताजा बदलाव के तहत 7 आईपीएस अधिकारियों की तैनाती बदली गई है, जबकि 4 जिलों में एसपी-एसएसपी स्तर पर नई कमान सौंपी गई है। इस कदम को राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत, जवाबदेह और प्रभावी बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

अनुभवी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

बदायूं के एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह को एसपी लॉजिस्टिक्स की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि फतेहपुर के एसपी अनूप कुमार सिंह को डीजीपी मुख्यालय, उत्तर प्रदेश भेजा गया। इसके अलावा, एएसपी नगर अभिनव त्यागी को भदोही का एसपी बनाया गया और पाटिल निमिष दशरथ को गोरखपुर का एएसपी नियुक्त किया गया। इन तैनातियों से फील्ड पोस्टिंग पर अनुभवी अधिकारियों को प्राथमिकता देने का संदेश मिला है। वहीं अंकिता शर्मा को कासगंज से हटाकर बदायूं का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया। कासगंज का नया एसपी ओम प्रकाश सिंह को नियुक्त किया गया है। भदोही के एसपी अभिमन्यु मांगलिक को फतेहपुर का एसपी बनाया गया। इस फेरबदल के बाद बदायूं, फतेहपुर, कासगंज और भदोही में पुलिस नेतृत्व पूरी तरह बदल गया है।

आईएएस अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां

सरकार ने आईएएस अधिकारियों के फेरबदल में भी बड़े बदलाव किए हैं।

प्रकाश बिंदु को लोक निर्माण विभाग से हटाकर गृह विभाग का सचिव बनाया गया।

नीना शर्मा को प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी से हटाकर प्रमुख सचिव, सार्वजनिक उद्यम विभाग और महानिदेशक, सार्वजनिक उद्यम की जिम्मेदारी दी गई।

संजय कुमार को सार्वजनिक उद्यम विभाग से हटाकर प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी का निदेशक बनाया गया।

रघुबीर को धर्मार्थ कार्य विभाग से हटाकर विशेष सचिव, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में तैनात किया गया।

आशीष कुमार को पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक पद के साथ धर्मार्थ कार्य विभाग का विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

चार पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले

राज्य सरकार ने चार पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली हैं…

प्रदीप कुमार सिंह– गोंडा में उप जिलाधिकारी (एसडीएम)

सुरेंद्र कुमार– कानपुर मंडल में अपर आयुक्त

वेद प्रिय आर्य – मथुरा में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)

गुलाब सिंह – कुशीनगर में एडीएम न्यायिक

ये भी पढ़े… सारण में दरिंदगी की हद, गैंगरेप के बाद छात्रा को कुएं में फेंका, हुई मौत, चश्मदीद ने बताई आंखों देखी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल