ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » गंगा एक्सप्रेस-वे पर Yogi सरकार का फोकस, मुरादाबाद के व्यापार और कनेक्टिविटी को मिलेगा बूस्ट

गंगा एक्सप्रेस-वे पर Yogi सरकार का फोकस, मुरादाबाद के व्यापार और कनेक्टिविटी को मिलेगा बूस्ट

गंगा एक्सप्रेस-वे बनेगा विकास का नया ‘ब्रिज’

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध पीतल उद्योग के लिए मशहूर मुरादाबाद के व्यापारियों और स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा गंगा एक्सप्रेसवे अब मुरादाबाद के विकास को नई गति देने वाला है। इस एक्सप्रेसवे के जरिए मुरादाबाद की कनेक्टिविटी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहर मेरठ से मजबूत होगी, वहीं संगम नगरी प्रयागराज तक की यात्रा भी पहले की तुलना में काफी आसान और तेज हो जाएगी।

व्यापारियोंयात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ

अब तक मुरादाबाद से मेरठ या दिल्ली की ओर जाने वाले व्यापारियों और आम यात्रियों को अक्सर ट्रैफिक जाम और संकरी सड़कों की समस्या का सामना करना पड़ता था। इससे न केवल समय की बर्बादी होती थी बल्कि परिवहन लागत भी बढ़ जाती थी। गंगा एक्सप्रेसवे बनने के बाद यह स्थिति काफी हद तक बदलने वाली है। मुरादाबाद के निर्यातकों को अपने उत्पादों को देश के अन्य राज्यों या बंदरगाहों तक भेजने में कम समय लगेगा और ट्रांसपोर्ट खर्च में भी कमी आएगी। इससे शहर की अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद के लोग जल्द ही सिंभावली इंटरचेंज के माध्यम से सीधे गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ सकेंगे। एक्सप्रेसवे का शुरुआती हिस्सा मेरठ के बिजौली क्षेत्र से शुरू होगा, जहां से बिना रुकावट तेज रफ्तार सफर संभव होगा। फिलहाल मुरादाबाद से मेरठ या प्रयागराज जाने के लिए यात्रियों को गढ़ रोड और बुलंदशहर जैसे व्यस्त हाईवे का सहारा लेना पड़ता है, जहां भारी वाहनों के कारण अक्सर लंबा जाम लग जाता है। एक्सप्रेसवे बनने के बाद इन समस्याओं से काफी राहत मिलेगी।

UP News: दूरी भी होगी कम

गंगा एक्सप्रेसवे बनने से मुरादाबाद और मेरठ के बीच की दूरी करीब 20 से 25 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। भले ही यह दूरी कम लगती हो, लेकिन निर्यात आधारित शहर के लिए समय और ईंधन की बचत बेहद अहम होती है। चर्चा है कि सिंभावली इंटरचेंज इस पूरे प्रोजेक्ट का गेमचेंजर साबित होगा, क्योंकि यह गंगा एक्सप्रेसवे को सीधे दिल्लीलखनऊ हाईवे से जोड़ देगा।

पीतल नगरीको मिलेगा वैश्विक फायदा

इस नई कनेक्टिविटी से मुरादाबाद के व्यापारियों को दिल्ली की बड़ी मंडियों और लखनऊ के व्यापारिक गलियारों तक तेज और सीधी पहुंच मिलेगी। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण मुरादाबाद का पीतल उद्योग अंतरराष्ट्रीय बाजार में और अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकेगा। आपको बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे सिर्फ एक सड़क परियोजना नहीं है, बल्कि यह मुरादाबाद जैसे औद्योगिक शहरों के आर्थिक विकास को नई दिशा देने वाला प्रोजेक्ट साबित हो सकता है।

ये भी पढ़े… ‘सदन है कोई मेला नहीं…’ लोकसभा में भड़के अमित शाह ने लगाई विपक्ष की क्लास!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल