ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » अलीगढ़ अस्पताल में घुसकर युवक की हत्या, सिपाही और PAC जवान पर आरोप

अलीगढ़ अस्पताल में घुसकर युवक की हत्या, सिपाही और PAC जवान पर आरोप

अलीगढ़ में सोमवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां अस्पताल के अंदर घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले युवक के सिर पर तमंचा सटाया और फायर कर दिया। पुलिस ने मामले में युवती के पिता को हिरासत में लिया है, जो खुद पुलिस विभाग में सिपाही हैं। वहीं, मुख्य आरोपी युवती का भाई और चचेरा भाई फरार हैं।

Up news: अलीगढ़ में सोमवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां अस्पताल के अंदर घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले युवक के सिर पर तमंचा सटाया और फायर कर दिया। गोली की आवाज से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। दहशत फैलाने के लिए आरोपी बाहर निकलते वक्त भी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मंगलवार दोपहर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावरों में एक सिपाही और एक पीएसी जवान शामिल हैं, जो आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

क्या है पूरा मामला?

घटना क्वार्सी थाना क्षेत्र के मैरिस रोड स्थित रेनुका अस्पताल की है। मृतक की पहचान वेदपाल के रूप में हुई है, जो अहरौला गांव का रहने वाला था। वह एक छात्र नेता का भाई भी बताया जा रहा है।

Up news: 5 साल से चल रहा था प्रेम संबंध

जानकारी के मुताबिक, वेदपाल का मथुरा की एक युवती के साथ करीब 5 साल से अफेयर था। लेकिन लड़की के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी, जिसका वेदपाल ने विरोध किया था। इसी दौरान उसके साथ मारपीट भी हुई थी और उसे जेल भी जाना पड़ा था।

Up news: शादी के बाद भी जारी था विवाद

जेल से बाहर आने के बाद भी वेदपाल ने युवती के पति को फोन कर धमकाना शुरू कर दिया था। आरोप है कि उसने आपत्तिजनक फोटो भेजकर रिश्ता तुड़वाने की कोशिश की, जिससे दोनों परिवारों के बीच तनाव और बढ़ गया।

अस्पताल में ऐसे दिया वारदात को अंजाम

सोमवार रात करीब 9:40 बजे दो हमलावर अस्पताल में दाखिल हुए। CCTV फुटेज में दिखा कि दोनों करीब 20 मिनट तक अस्पताल में घूमते रहे और अलग-अलग कमरों की तलाशी लेते रहे। आखिरकार वे उस कमरे तक पहुंच गए जहां वेदपाल भर्ती था और वहीं उसे गोली मार दी।

पुलिस की कार्रवाई

Up news: पुलिस ने मामले में युवती के पिता को हिरासत में लिया है, जो खुद पुलिस विभाग में सिपाही हैं। वहीं, मुख्य आरोपी युवती का भाई और चचेरा भाई फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Read More: बंगाल में फिर ममता सुवेंदु आमने-सामने, TMC ने जारी की 291 उम्मीदवारों की सूची

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल