UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस के दो युवा आईपीएस अधिकारी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संभल के पुलिस अधीक्षक (SP) कृष्ण बिश्नोई और बरेली की पुलिस अधीक्षक (SP) अंशिका वर्मा 29 मार्च को विवाह करेंगे। दोनों की शादी राजस्थान के बाड़मेर जिले में आयोजित की जाएगी, जो कृष्ण बिश्नोई का गृह जनपद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शादी समारोह में दोनों परिवारों के रिश्तेदारों के अलावा प्रशासनिक और पुलिस सेवा से जुड़े कई अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। विवाह की तैयारियां परिवार की ओर से शुरू कर दी गई हैं और समारोह को पारिवारिक और पारंपरिक अंदाज में आयोजित करने की योजना है।
राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले हैं कृष्ण बिश्नोई
संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण बिश्नोई मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर जिले के निवासी हैं। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास कर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में जगह बनाई और वर्तमान में उत्तर प्रदेश कैडर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बतौर पुलिस अधीक्षक संभल में उनकी कार्यशैली और कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख की चर्चा अक्सर होती रहती है। पुलिस प्रशासन में उनकी पहचान एक सक्रिय और जिम्मेदार अधिकारी के रूप में मानी जाती है। संभल जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को लेकर उन्होंने कई अहम कदम उठाए हैं।
UP Police: प्रयागराज की रहने वाली हैं अंशिका वर्मा
वहीं बरेली की एसपी अंशिका वर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं। उन्होंने भी सिविल सेवा परीक्षा के जरिए भारतीय पुलिस सेवा में जगह बनाई और फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं। अंशिका वर्मा अपने शांत लेकिन प्रभावी प्रशासनिक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बरेली में बतौर एसपी उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई है और कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है।
दोनों आईपीएस अधिकारियों की शादी की खबर सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासनिक हलकों में भी इसकी चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों परिवारों की सहमति से यह विवाह तय हुआ है। बताया जा रहा है कि 29 मार्च को राजस्थान के बाड़मेर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। हालांकि शादी से जुड़े विस्तृत कार्यक्रमों की आधिकारिक जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
ये भी पढ़े… भोजपुरी गाने ‘गुलाब जईसन खिलल बाडू’ पर जमकर नाचे SP कृष्ण कुमार बिश्नोई, वीडियो हुआ वायरल






