Home » उत्तर प्रदेश » भोजपुरी गाने ‘गुलाब जईसन खिलल बाडू’ पर जमकर नाचे SP कृष्ण कुमार बिश्नोई, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी गाने ‘गुलाब जईसन खिलल बाडू’ पर जमकर नाचे SP कृष्ण कुमार बिश्नोई, वीडियो हुआ वायरल

UP Police Holi
Spread the love

UP Police Holi: होली के त्योहार पर पुलिसकर्मी जहां एक ओर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुटे रहते हैं, वहीं जिम्मेदारी पूरी होने के बाद वे भी रंगों के इस पर्व का खुलकर आनंद लेते हैं। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से होली के जश्न का ऐसा ही एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जिसमें संभल के पुलिस अधीक्षक (SP) कृष्ण कुमार बिश्नोई पुलिसकर्मियों के साथ होली के रंग में सराबोर होकर डांस करते नजर आ रहे हैं।

होली का जश्न

दरअसल, जिले में आम लोगों की होली शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के बाद पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मिलकर होली का जश्न मनाया। इस मौके पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरा परिसर रंगों और खुशियों से भर गया और माहौल में उत्साह साफ झलकने लगा। पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी जमकर झूमते नजर आए। रंगों की बौछार, गुलाल की उड़ती खुशबू और होली के गीतों के बीच माहौल पूरी तरह से उत्सव में बदल गया। इसी दौरान भोजपुरी सिंगर नीलकमल का सुपरहिट गाना ‘गुलाब जईसन खिलल बाडू’ बजते ही माहौल और भी जोशीला हो गया।

UP Police Holi: जवान भी झूम उठे

गाना शुरू होते ही SP कृष्ण कुमार बिश्नोई खुद को रोक नहीं पाए और पुलिसकर्मियों के साथ डांस करने लगे। उनके ठुमकों और जोश को देखकर वहां मौजूद पुलिस अधिकारी और जवान भी झूम उठे। पुलिसकर्मियों ने रंग-गुलाल उड़ाते हुए डांस किया और अपने वरिष्ठ अधिकारी का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी मोबाइल से वीडियो बनाते भी नजर आए। होली के इस आयोजन में फूलों से भी होली खेली गई। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर बधाई दी। रंगों से सराबोर पुलिसकर्मियों के चेहरों पर खुशी और सुकून साफ दिखाई दे रहा था। लगातार ड्यूटी और जिम्मेदारियों के बीच यह मौका उनके लिए खुशी और आपसी भाईचारे का प्रतीक बन गया।

ये भी पढ़े… होली के मौके पर ‘लंदन ठुमका दा…’ गाने पर वायरल हुआ IPS अंशिका वर्मा का वीडियो, आप भी देखें…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments