ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » UP Shahjahanpur News: बहन की हत्या में भाई का काला सच बेनकाब! पुलिस ने 24 घंटे में खोला इटौरा गौटिया का दर्दनाक क्राइम चैप्टर…

UP Shahjahanpur News: बहन की हत्या में भाई का काला सच बेनकाब! पुलिस ने 24 घंटे में खोला इटौरा गौटिया का दर्दनाक क्राइम चैप्टर…

UP Shahjahanpur News

UP Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गाँव इटौरा गौटिया में युवती की हत्या जिस दिन हुई, उसी दिन से पूरा क्षेत्र खामोशी में डूबा हुआ था, लेकिन सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने इस खामोशी को चीरते हुए 24 घंटे के भीतर वह सच सामने ला दिया,जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी। पिता द्वारा बेटे को बचाने की भरपूर कोशिश के बावजूद कानून ने सच का दरवाजा खोल ही दिया। पाँच भाइयों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, और उसी दौरान परिवार की दीवारें ढहने लगीं आखिरकार आरोपी शेर सिंह उर्फ शेरा का कबूलनामा सामने आ गया।

दिल दहला देने वाली कहानी आरोपी ने सुनाई

पूछताछ में आरोपी ने जो कहानी सुनाई, वह न केवल दिल दहला देने वाली है, बल्कि समाज के भीतर सुलग रही उन चुपचाप जलती आगों को उजागर करती है, जो अक्सर अनजानी ही रह जाती हैं। आरोपी ने बताया कि उसकी बहन मैना लगातार शादी से इनकार कर रही थी, कई नम्बरों पर बात करती थी और परिवार की बात नहीं मान रही थी। परिवार में पढ़ाई-लिखाई की कमी और समझ की तंगी ने हालात को और उलझा दिया। मोबाइल को लेकर हुए विवाद ने रिश्तों की नींव को दरकाया और खेत में छिड़ी भाई-बहन की बहस कुछ ही मिनटों में खून में बदल गई। आरोपी ने गुस्से में पास पड़ा बांका उठाया और कई वार कर दिए—कुछ ही पलों में मैना लहूलुहान होकर खेत में ढह गई।

UP Shahjahanpur News: मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने मौके पर पहुँचकर सिर्फ आरोपी को गिरफ्तार ही नहीं किया, बल्कि इसे एक मजबूत केस में बदलने के लिए फोरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों को भी इकट्ठा किया। फील्ड यूनिट ने आरोपी के हाथों पर लगे खून का बेंजिडीन टेस्ट किया, जिससे हत्या में उसकी संलिप्तता की पुष्टि हो गई। घटनास्थल से मिले साक्ष्य—रक्तरंजित आलाकत्ल बांका, खूनी दुपट्टा, पाँच खून से सने सिक्के, और आरोपी के वही कपड़े जिन पर खून के छींटे थे—यह सब बताने के लिए काफी है कि वारदात कितनी निर्मम थी और पुलिस ने कितनी बारीकी से हर सबूत को कब्जे में लिया।

इस पूरे मामले की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि पिता मदनपाल ने अपने बेटे को बचाने की हरसंभव कोशिश की। लेकिन पुलिस जब परिवार के पाँच भाइयों को लेकर बैठी और एक-एक सवाल की परतें खोलीं, तो सच अपने आप कटघरे में आ खड़ा हुआ। पुलिस की सख्ती, पूछताछ की गहराई और टीमवर्क ने आरोपी को सच उगलने पर मजबूर कर दिया। पिता की तहरीर पर धारा 103(1) BNS में केस दर्ज हुआ और पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के सुपुर्द कर यह संदेश साफ कर दिया कि अपराध घर के भीतर हो या बाहर-कानून के आगे हर सच नंगा होता है।

Report By: अरविन्द त्रिपाठी

ये भी पढ़े… UP Shahjahanpur News: लव जिहाद के आरोप में युवती की माँ ने युवक को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल