ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » यूपी विधानसभा में कोडीन सिरप विवाद, सपा विधायकों का हंगामा

यूपी विधानसभा में कोडीन सिरप विवाद, सपा विधायकों का हंगामा

यूपी विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन रहा। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सपा के कई विधायक वेल में आ गए और कोडीन सिरप पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।

UP VIDHANSABHA: यूपी विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन रहा। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सपा के कई विधायक वेल में आ गए और कोडीन सिरप पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। नारेबाजी के बीच विपक्ष और सरकार के बीच जुबानी भिड़ंत देखने को मिली।

सपा विधायकों का हंगामा

सत्र की शुरुआत होते ही सपा विधायक वेल में आ गए और कोडीन सिरप से हुई मौतों पर चर्चा की मांग करने लगे। उन्होंने नारेबाजी की और सदन का माहौल तनावपूर्ण हो गया। विपक्ष ने सरकार की कथित नाकामी को लेकर कड़ा विरोध जताया।

UP VIDHANSABHA: वित्त मंत्री ने दिए जवाब

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि कोडीन सिरप से यूपी में एक भी मौत नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष माहौल खराब कर रहा है। साथ ही कहा कि सरकार ने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा है। मंत्री के जवाब के बाद सपा विधायक और भड़क गए और चर्चा की मांग पर अड़ गए।

UP VIDHANSABHA: सदन में अध्यक्ष का हस्तक्षेप

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि सरकार ने स्पष्ट रूप से बताया है कि कोडीन सिरप से किसी की मौत नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विधायक अपनी सीट पर वापस नहीं लौटते तो कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष के आग्रह के बाद विधायक अपनी सीटों पर लौट गए और प्रश्नकाल शुरू हुआ।

प्रश्नकाल और बजट प्रस्तुति

प्रश्नकाल 11 बजे से 12:20 बजे तक चला। इसके बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 2025-26 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश करेंगे, जिसका अनुमान 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक है। बजट पेश होने के बाद आठ विधेयक सदन में रखे जाएंगे और ‘वंदे मातरम्’ पर करीब चार घंटे चर्चा होगी। विधानसभा के बाहर भी सपा विधायकों ने कोडीन सिरप विरोध में प्रदर्शन किया, पोस्टर लगाकर सरकार की नाकामी को उजागर किया।

ये भी पढ़े… गैस गीजर से दम घुटने से DRDA कर्मचारी और पत्नी की मौत

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल