ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » इजराइल में चलेगा भारत का UPI, पीएम मोदी के दौरे में रणनीतिक साझेदारी पर जोर

इजराइल में चलेगा भारत का UPI, पीएम मोदी के दौरे में रणनीतिक साझेदारी पर जोर

UPI in Israel:

UPI in Israel:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल दौरे के दूसरे और अंतिम दिन यरुशलम स्थित होलोकॉस्ट मेमोरियल ‘याद वाशेम’ पहुंचकर नाजी शासन में मारे गए 60 लाख यहूदियों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की।

राष्ट्रपति हर्जोग से मुलाकात, भारत आने का न्योता

मुलाकात के दौरान इजराइली राष्ट्रपति ने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की सराहना की। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें भारत आने का औपचारिक निमंत्रण दिया और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

UPI in Israel: UPI इजराइल में लागू, FTA पर तेजी

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ द्विपक्षीय वार्ता और संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की गई कि भारत का UPI डिजिटल पेमेंट सिस्टम अब इजराइल में भी लागू किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश जल्द ही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को अंतिम रूप देने की दिशा में काम कर रहे हैं।

UPI in Israel: नेसेट में संबोधन और सर्वोच्च सम्मान

दौरे के दौरान पीएम मोदी ने इजराइली संसद ‘नेसेट’ को संबोधित किया और ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। उन्हें संसद का सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ भी प्रदान किया गया। उन्होंने यह सम्मान भारत की जनता और भारत-इजराइल मित्रता को समर्पित किया।

टेक्नोलॉजी, रक्षा और कृषि सहयोग पर जोर

दोनों देशों ने AI, क्वांटम टेक्नोलॉजी, रक्षा उत्पादन, अंतरिक्ष, ऊर्जा और कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। भारत में इजराइल की मदद से बने कृषि ‘सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस’ की संख्या बढ़ाकर 100 करने और “विलेज ऑफ एक्सीलेंस” परियोजना शुरू करने की घोषणा की गई।

FTA वार्ता का पहला दौर पूरा

भारत-इजराइल मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत का पहला चरण 23 से 26 फरवरी तक नई दिल्ली में संपन्न हुआ। वर्ष 2024-25 में दोनों देशों के बीच व्यापार 3.62 अरब डॉलर तक पहुंचा। प्रस्तावित समझौते से व्यापार और निवेश को नई गति मिलने की उम्मीद है।

होलोकॉस्ट स्मारक ‘याद वाशेम’ का महत्व

यरुशलम स्थित ‘याद वाशेम’ स्मारक द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मारे गए यहूदियों की स्मृति में बनाया गया है। 1953 में इसकी स्थापना का निर्णय लिया गया था और 2005 में आधुनिक संग्रहालय खोला गया। यहां होलोकॉस्ट से जुड़े दस्तावेज, तस्वीरें और पीड़ितों की कहानियां संरक्षित हैं।

यह भी पढे़ : 1 मार्च से बिना सिम कार्ड के नहीं चलेगा व्हाट्सएप जाने क्या हुए बदलाव?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल