UPSC 2025 Result Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार राजस्थान के कोटा के अनुज अग्रिहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर टॉप किया है। कुल 958 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास कर विभिन्न सेवाओं के लिए क्वालिफाई किया है। खास बात यह रही कि टॉप 10 में 3 लड़कियों ने भी जगह बनाई है।उम्मीदवार अपना रिजल्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
AIR 1 – Anuj Agnihotri
AIR 2 – Rajeshwari Suve M
AIR 3 – Akansh Dhull
AIR 4 – Raghav Jhunjhunwala
AIR 5 – Ishan Bhatnagar
AIR 6 – Zinnia Aurora
AIR 7 – A R Rajah Mohaideen
AIR 8 – Pakshal Secretry
AIR 9 – Astha Jain
AIR 10 – Ujjwal Priyank
27 फरवरी को खत्म हुए थे इंटरव्यू
UPSC सिविल सर्विस 2025 की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी हुई।
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी।
इसके बाद मुख्य परीक्षा (Mains) 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच हुई।
वहीं चयनित उम्मीदवारों के पर्सनैलिटी टेस्ट/इंटरव्यू 27 फरवरी 2026 को खत्म हुए, जिसके बाद अब फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है।
UPSC 2025 Result Out: IAS-IPS कैडर अलॉटमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव
इस साल सरकार ने IAS, IPS और IFoS कैडर अलॉटमेंट के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। 2017 से लागू ‘जोन सिस्टम’ को खत्म कर अब नई ‘कैडर एलोकेशन पॉलिसी 2026’ लागू कर दी गई है।
नई नीति के तहत अब ‘साइक्लिकल सिस्टम’ के जरिए अधिकारियों को कैडर आवंटित किया जाएगा।
UPSC 2025 Result Out: जियोग्राफिकल जोन खत्म, 4 नए ग्रुप बनाए
पहले UPSC के 25 कैडरों को 5 भौगोलिक जोन (नॉर्थ, वेस्ट, साउथ, सेंट्रल और ईस्ट) में बांटा गया था। लेकिन नई व्यवस्था में इन्हें अल्फाबेटिकल ऑर्डर (A-Z) के आधार पर 4 ग्रुप में विभाजित किया गया है।
ग्रुप-I: AGMUT (दिल्ली/केंद्र शासित प्रदेश), आंध्र प्रदेश, असम-मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़
ग्रुप-II: गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश
ग्रुप-III: महाराष्ट्र, मणिपुर, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु
ग्रुप-IV: तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल
नए सिस्टम से कैसे बदलेगा कैडर अलॉटमेंट
पुराने सिस्टम में उम्मीदवार पहले जोन और फिर राज्य (कैडर) की प्राथमिकता चुनते थे। इससे अगर किसी को हरियाणा कैडर नहीं मिलता था तो उसी जोन के दूसरे राज्य जैसे राजस्थान या उत्तर प्रदेश मिलने की संभावना रहती थी।लेकिन नए सिस्टम में एक ग्रुप के अंदर अल्फाबेटिकल क्रम से राज्यों का आवंटन होगा। यानी उम्मीदवार को उसी ग्रुप के अलग-अलग राज्यों में पोस्टिंग मिलने की संभावना रहेगी।
यह भी पढे़….बार-बार फोन कर जंग रोकने की गुहार लगा रहा ईरान, नहीं मान रहे ट्रंप






