ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » ईरान के नए सुप्रीम लीडर पर खतरा! नेतन्याहू बोले– मुज्तबा की जान की गारंटी नहीं

ईरान के नए सुप्रीम लीडर पर खतरा! नेतन्याहू बोले– मुज्तबा की जान की गारंटी नहीं

US-Israel-Iran War: बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को लेकर कड़ा बयान दिया है। अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की जान की कोई गारंटी नहीं है। उन्होंने संकेत दिया कि इजरायल अपने दुश्मनों के खिलाफ कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा।

‘मुज्तबा खामेनेई के लिए कोई लाइफ इंश्योरेंस नहीं’

नेतन्याहू ने कहा कि किसी भी आतंकवादी संगठन के नेताओं के लिए इजरायल कोई “लाइफ इंश्योरेंस” नहीं लेगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या इजरायल मुज्तबा खामेनेई और नईम कासिम को निशाना बनाएगा, तो उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं की जान की कोई गारंटी नहीं दी जा सकती।

US-Israel-Iran War: हिजबुल्लाह को दी कड़ी चेतावनी

इजरायली प्रधानमंत्री ने हिजबुल्लाह को लेकर भी सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि लेबनान सरकार को पहले ही आगाह कर दिया गया है कि अगर हिजबुल्लाह को निहत्था नहीं किया गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। नेतन्याहू ने कहा कि अगर लेबनान सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो इजरायल खुद कदम उठाएगा और हिजबुल्लाह को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

ईरानी शासन को लेकर बड़ा दावा

ईरान की सत्ता को लेकर नेतन्याहू ने कहा कि वहां का शासन तभी बदल सकता है जब ईरानी जनता खुद इसके खिलाफ खड़ी होगी। उन्होंने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के लोगों को संदेश दिया है कि उन्हें समर्थन मिलेगा।

US-Israel-Iran War: ‘पूरे मिडिल ईस्ट को बदल देंगे’

नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने पहले ही वादा किया था कि इजरायल पूरे मध्य-पूर्व की स्थिति बदल देगा। उनके मुताबिक अब इजरायल पहले से ज्यादा मजबूत हो चुका है और क्षेत्र के कई देश भी इसे स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे पड़ोसी देश दोस्त हों या दुश्मन, सभी यह मान रहे हैं कि इजरायल की ताकत पहले से ज्यादा बढ़ी है और क्षेत्र में शक्ति संतुलन बदल रहा है।

ये भी पढ़े… ममता सरकार के खिलाफ बंगाल में आज बड़ी हड़ताल! DA भुगतान में देरी को लेकर सड़को पर उतरे कर्मचारी

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल