Uttam Nagar: दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हिंसक घटना के बाद बाल संत अभिनव अरोड़ा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दुख व्यक्त किया। उन्होंने तरुण की मां को गले लगाकर सांत्वना दी और इस कठिन घड़ी में अपने संवेदनाएं साझा कीं। अभिनव अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इस मुलाकात का वीडियो भी साझा किया, जिसमें वे परिजनों से हाथ जोड़कर मिलते और उन्हें ढाढ़स बंधाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि जब उन मां को गले लगाया जिनका बेटा हमेशा के लिए उनसे दूर हो गया। दिल ने वो दर्द महसूस किया जो शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
होली के दिन हुई थी हत्या
दिल्ली के उत्तम नगर में 4 मार्च को होली के दौरान पानी के गुब्बारे के चलते एक विवाद उभर आया था। घटना के अनुसार, एक बच्ची ने छत से गुब्बारा फेंका, जो नीचे से जा रही सायरा नाम की महिला पर गिर गया। इसके बाद दोनों परिवारों में कहासुनी हो गई। विवाद से अनजान 26 वर्षीय तरुण अपने दोस्तों के साथ होली खेलकर लौट रहा था, तभी दूसरी पार्टी के करीब 15-20 लोगों ने उसे रास्ते में घेरकर पीटा। गंभीर रूप से घायल तरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अब तक इस मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी भी गठित की गई है। आरोपी के घर पर बुलडोज़र की कार्रवाई भी की गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाल संत अभिनव अरोड़ा की संवेदनापूर्ण पहल ने परिवार के लिए थोड़ी सांत्वना प्रदान की है।
बताया जाता है कि 26 वर्षीय तरुण कुमार उस समय अपने दोस्तों के साथ होली खेलकर घर लौट रहा था। वह पूरे विवाद से अनजान था। आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने उसे गली में घेर लिया और उस पर क्रिकेट बैट, लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तरुण को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अगले दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम और भय का माहौल है। लोग आज भी उस दिन को याद कर सिहर उठते हैं, जब रंगों के त्योहार पर एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छिन गईं।
ये भी पढ़े… ‘वायरल वीडियो, QR कोड और लाखों की उगाही…’ तरुण हत्याकांड मामले में आया नया एंगल, पुलिस ने कसा शिकंजा







