Uttam Nagar: राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई 26 वर्षीय तरुण की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। प्रशासन द्वारा आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई के बावजूद मृतक के परिजन इससे संतुष्ट नहीं हैं। परिवार का कहना है कि उन्हें सच्चा न्याय तभी मिलेगा जब सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनका एनकाउंटर किया जाए।
गुब्बारे की छींटें महिला पर गिरी
परिजनों के मुताबिक, यह विवाद होली के दिन एक मामूली घटना से शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि छत से फेंके गए पानी से भरे गुब्बारे की कुछ छींटें पास में खड़ी एक महिला पर पड़ गई थीं, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। परिवार का दावा है कि उन्होंने तुरंत माफी भी मांग ली थी, लेकिन इसके बावजूद मामला शांत नहीं हुआ और देर रात हिंसक झड़प में बदल गया।
Uttam Nagar: मामले में जांच जारी
तरुण के भाई ने आरोप लगाया कि जब तरुण रात करीब 11 बजे घर लौटा और अपनी बाइक पार्क कर रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने कथित तौर पर ईंट, रॉड, हॉकी स्टिक और पत्थरों से उस पर हमला कर दिया। सड़क पर बेरहमी से पिटाई के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में तरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक अब तक इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने केस में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी हैं।
दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण हिंदू की मॉब लीचिंग करने के आरोपी मुसलमानों के घर पहुंचा बुलडोजर.. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात..#UttamNagar #UttamNagarPolice #TarunDelhi #buldozar pic.twitter.com/FsgP4jNkq5
— Khabar India ख़बर इंडिया (@_KhabarIndia) March 8, 2026
इधर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों में से एक के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया है। हालांकि मृतक के परिजन इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि बुलडोजर चलना कानून के तहत कार्रवाई हो सकती है, लेकिन उन्हें न्याय तभी महसूस होगा जब आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश की तर्ज पर सख्त कार्रवाई की जाए। परिवार ने मांग की है कि दिल्ली में भी अपराधियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े… दिल्ली में Yogi मॉडल की राह पर रेखा गुप्ता! तरुण हत्याकांड के आरोपी के घर बुलडोजर चला दिया सख्त संदेश







