ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » Uttar Pradesh news: 100 करोड़ की बीमा ठगी का भंडाफोड़ करने वाले बहादुर IPS केके विश्नोई को CM योगी ने किया सम्मानित

Uttar Pradesh news: 100 करोड़ की बीमा ठगी का भंडाफोड़ करने वाले बहादुर IPS केके विश्नोई को CM योगी ने किया सम्मानित

100 करोड़ की बीमा ठगी का भंडाफोड़ करने वाले बहादुर IPS केके विश्नोई को CM योगी ने किया सम्मानित

 Uttar Pradesh news: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर कड़ी चोट करने के प्रयासों में अहम भूमिका निभाने वाले आईपीएस अधिकारी केके विश्नोई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। संबल जिले में तैनाती के दौरान विश्नोई ने फर्जी तरीके से बीमा क्लेम उठाने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया था, जिसने करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक की बीमा धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। उनकी इसी महत्वपूर्ण सफलता के लिए उन्हें “मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक” और प्रशंसा चिन्ह से नवाज़ा गया।

 Uttar Pradesh news: एक साल की लगातार मेहनत से टूट गया ठगी का नेटवर्क

केके विश्नोई ने संबल में पद संभालने के बाद लगातार एक साल तक इस मामले पर काम किया। गहन जांच और टीमवर्क के जरिए उन्होंने जांच को मजबूत किया और आखिरकार उस गिरोह का खुलासा कर दिया जो पिछले कई वर्षों से फर्जी क्लेम कर बीमा कंपनियों को भारी नुकसान पहुंचा रहा था।इस अभियान के दौरान 68 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। यह गिरोह उत्तर प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान और कई अन्य राज्यों तक फैला हुआ था। पुलिस ने पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया।

 Uttar Pradesh news: बीमा कंपनियों को जागरूक करने के लिए नई पहल

सिर्फ कार्रवाई तक सीमित न रहते हुए, विश्नोई ने बीमा कंपनियों को भी जागरूक करने की पहल की। ‘यूपी पुलिस इंश्योरेंस कॉन्क्लेव’ का आयोजन करवाया गया, जिसमें 50 से ज्यादा बीमा कंपनियों ने हिस्सा लिया। यहां पुलिस ने धोखाधड़ी की नई तकनीकों और सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा की, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

27 फर्जी ट्रैक्टर जब्त, दूसरा गिरोह भी पकड़ा गया

अपनी जांच के दौरान विश्नोई ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे ट्रैक्टर खरीदने वाले दूसरे बड़े गिरोह का भी खुलासा किया। इस कार्रवाई में 27 ट्रैक्टर जब्त किए गए, जिससे करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश हुआ।

Uttar Pradesh news: सेवा, साहस और ईमानदारी की पहचान बने विश्नोई

राज्य सरकार ने इस सम्मान को विश्नोई की अपराध नियंत्रण, माफिया के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई और जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने की दिशा में उनकी भूमिका का नतीजा बताया। संबल में माफियाओं की 800 करोड़ से अधिक की संपत्ति पर कार्रवाई, साम्प्रदायिक तनाव पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में भी उनकी भूमिका बेहद सराहनीय रही।

काबिल अफसर की प्रेरणादायक कहानी

राजस्थान के धोरीमन्ना निवासी केके विश्नोई संयुक्त राष्ट्र में ऊंचे पैकेज पर काम छोड़कर देश सेवा के लिए IPS बने। प्रशिक्षण के दौरान ही उन्होंने कुख्यात गैंगस्टर बदनसिंह बदो के तंत्र को ध्वस्त कर अपनी मजबूत कार्य शैली का परिचय दिया। आज वे एक अनुशासित, सख्त और जनसेवा के प्रति समर्पित अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मान समारोह के दौरान कहा कि ऐसे अधिकारी राज्य की कानून व्यवस्था की रीढ़ हैं। विश्नोई के प्रयासों ने न केवल अपराधियों के हौसले तोड़े, बल्कि सिस्टम में पारदर्शिता और विश्वास भी बढ़ाया।

ये भी पढ़े: मेरठ में जन्मदिन का जश्न बना खूनखराबा: बेटियों के डांस पर विवाद ने ली साले की जान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल