ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » हरदोई थाने में सरेआम हत्याकांड: पति ने पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतारा

हरदोई थाने में सरेआम हत्याकांड: पति ने पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतारा

हरदोई थाने में सरेआम हत्याकांड: पति ने पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतारा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी के आपसी विवाद ने थाने के भीतर ही हिंसक और खौफनाक रूप ले लिया। पति ने सरेआम अपनी पत्नी को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना ने न सिर्फ पुलिस व्यवस्था बल्कि समाज को भी झकझोर कर रख दिया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक महिला की शादी करीब 17 साल पहले हुई थी। दंपती का एक 12 वर्षीय बेटा भी है। बीते कुछ दिनों से महिला के किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंधों की जानकारी सामने आई थी। 7 जनवरी को महिला अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद पति ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी।

Uttar Pradesh News: पुलिस ने महिला को बरामद कर थाने बुलाया

लगातार तलाश के बाद पुलिस ने रविवार को महिला को उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने महिला और उसके पति को थाने बुलाया, ताकि मामले में पूछताछ और काउंसलिंग की जा सके। सोमवार को महिला का मेडिकल परीक्षण प्रस्तावित था, इसी उद्देश्य से वह थाने में मौजूद थी।

मेस से निकलते ही चली गोली

सोमवार सुबह करीब 10:45 बजे महिला थाने की मेस से खाना खाकर बाहर निकली ही थी कि उसी दौरान पति वहां पहुंच गया। अचानक उसने कमर से तमंचा निकाला और महिला के कंधे के पास गोली दाग दी। गोली सीने को चीरती हुई आर-पार निकल गई। महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।
गोली चलने की आवाज सुनते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मी दौड़कर बाहर पहुंचे। आरोपी पति भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। घायल महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Uttar Pradesh News: सुरक्षा में खामी पर पुलिसकर्मी सस्पेंड

घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा में गंभीर चूक सामने आई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर और एक महिला आरक्षी को सस्पेंड कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि थाने जैसी सुरक्षित जगह पर इस तरह की घटना बेहद गंभीर है।

जांच उच्च अधिकारियों को सौंपी गई

पूरे मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) को सौंपी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास हथियार कैसे पहुंचा और थाने परिसर में उसकी तलाशी क्यों नहीं ली गई। समाज और सिस्टम दोनों पर सवाल इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों में बढ़ती हिंसा और पुलिस थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाने जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर हुई यह वारदात पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है।
फिलहाल आरोपी पति पुलिस हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ जारी है। पुलिस का दावा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़े: ठंड से बचने की कोशिश बनी मौत: लैंप जलाकर ट्रक में सोते चाचा-भतीजे की मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल