Vietnam floods and landslides: वियतनाम के मध्य हिस्से में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक मरने वालों की संख्या 90 पार कर चुकी है, जबकि 12 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं तथा राहत कार्यों में भी भारी दिक्कतें आ रही हैं।
नदियों का उफान और गांवों का विनाश
समाचार पत्र थान निएन से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से जारी तेज बारिश के कारण प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर से ऊपर पहुंच गया है। कई जिलों में बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है, जिसकी चपेट में आकर ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों घर मलबे में समा गए। रिपोर्टों के अनुसार लगभग 1,154 घर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 80,800 हेक्टेयर से अधिक फसलें बाढ़ की भेंट चढ़ गई हैं। कृषि पर निर्भर परिवारों को गहरा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है और आने वाले सीजन की खेती पर भी खतरा मंडरा रहा है।
Vietnam floods and landslides: सड़कें टूटीं, पुल बह गए
बाढ़ और भूस्खलन से कई सड़कें, पुल और संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे राहत पहुँचाना मुश्किल होता जा रहा है।सरकारी एजेंसियां सेना, रेड क्रॉस और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी हैं। अस्थायी शेल्टर स्थापित कर दिए गए हैं और भोजन, दवाओं व पीने के पानी की आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Vietnam floods and landslides: सरकार की आपात राहत
प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने प्रभावित क्षेत्रों में बचाव उपकरणों और टीमों की तुरंत तैनाती का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश का दौर खतरे को और बढ़ा सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है। सरकार ने तत्काल राहत के तौर पर 700 बिलियन वियतनामी डोंग (लगभग 26.6 लाख USD) जारी किए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह प्रारंभिक सहायता है, और आवश्यकता पड़ने पर राहत राशि बढ़ाई जाएगी।
खतरा अभी टला नहीं
Vietnam floods and landslides: मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में भारी बारिश जारी रह सकती है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन का खतरा और बढ़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए तैयार रहने की अपील की है।
ये भी पढ़े… Ukraine Peace Plan: 28 पॉइंट प्लान के मुताबिक यूक्रेन की 20% जमीन पर रूस का कब्जा







