ख़बर का असर

Home » धर्म » इस हफ्ते किसकी चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी, जानें साप्ताहिक राशिफल 19 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक

इस हफ्ते किसकी चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी, जानें साप्ताहिक राशिफल 19 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक

यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि पर आधारित है। इसमें करियर, धन, स्वास्थ्य, शिक्षा और पारिवारिक जीवन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण संकेत सरल और स्पष्ट भाषा में बताए गए हैं, ताकि आप पूरे सप्ताह के लिए सही निर्णय ले सकें।
साप्ताहिक राशिफल

Weekly horoscope: लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

आत्मविश्वास बढ़ेगा, धन लाभ के संकेत

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह की शुरुआत में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन पराक्रम में कमी महसूस कर सकते हैं। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना पूरे हफ्ते बनी रहेगी। व्यापारी वर्ग को अच्छे धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक तथा पारिवारिक माहौल सुकून भरा बना रहेगा। सुखों में वृद्धि हो सकती है।

Weekly horoscope: नौकरी और पढ़ाई में सफलता, मन रहेगा प्रसन्न

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह नौकरी कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी तथा अपने अधिकारियों का पूर्ण साथ मिलेगा। दैनिक कार्यों में सफलता मिलने से मन खुश होगा। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे समाचार मिलने के अच्छे संकेत हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। छोटी दूरी की यात्राओं के योग बन सकते हैं। अचानक किसी प्रकार का लाभ ख़ुशी प्रदान कर सकता है।

शुरुआती उलझनें, लेकिन पारिवारिक सुख बना रहेगा

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह की शुरुआत कुछ उलझनों के साथ हो सकती है। भाग्य का साथ कम प्राप्त होगा। शरीर में आलस्य की अधिकता हो सकती है जिसके चलते कार्यों में अवरोध मिल सकते है अतः इससे बचें। वैवाहिक तथा पारिवारिक माहौल सुकून भरा बना रहेगा। सुखों में वृद्धि हो सकती है तथा भोग विलास से संबंधित चीजों पर खर्च हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

Weekly horoscope: साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल

पराक्रम से काम पूरे होंगे, मन रहेगा अस्थिर

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह पराक्रम बढ़ा चढ़ा रहेगा जिसके चलते आपके कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में अवरोध प्राप्त हो सकते हैं। मन में उथल पुथल रहेगी। छात्रों को अपने क्षेत्र में थोड़ी अधिक मेहनत की आवश्यकता करनी पड़ सकती है। संतान से तकलीफ मिल सकती है। धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है।

Weekly horoscope: करियर में नई ऊंचाई, धन और संपत्ति का योग

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातकों को नयी उपलब्धियां हासिल हो सकती है तथा नयी नौकरी के लिए अच्छे ऑफर प्राप्त हो सकते हैं। धनलाभ को लेकर यह हफ्ता अच्छा जा सकता है। प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते है तथा अपने मकान में कोई कार्य पूर्ण कर सकते हैं। व्यापारिक वर्ग के लोगों को मनचाही सफलता प्राप्त होगी।

आर्थिक मजबूती और पारिवारिक संतुलन

कन्या लग्नराशि: इस सप्ताह रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। नए भवन की खरीदारी कर सकते हैं तथा अपने घर पर किसी प्रकार का खर्च कर सकते है। सप्ताह आर्थिक लाभ को लेकर अच्छा बना रह सकता है। पारिवारिक जीवन मधुरतापूर्ण रहेगा। संतान के लिए समय अच्छा बना रहेगा और पढ़ाई कर रहे छात्रों को उनकी मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा।

Weekly horoscope: मेहनत का मिलेगा फल, स्वास्थ्य पर रखें ध्यान

तुला लग्नराशि: इस सप्ताह धन लाभ को लेकर स्थिति अच्छी बनी रह सकती है। व्यापार कर रहे लोगों के नए कार्यों के साथ-साथ लाभ होने के पूर्ण आसार बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करेंगे तथा सफलता प्राप्त करेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें। इस सप्ताह मुख के रोगों के प्रति सचेत रहें। इस सप्ताह कई प्रकार के सुखों में वृद्धि होगी। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए समय अच्छा बना रहेगा।

जोश और सफलता का सप्ताह, सेहत संभालें

वृश्चिक लग्नराशि: इस सप्ताह आपका पराक्रम बहुत बड़ा चढ़ा रहेगा जिसके चलते आप अपने सभी कार्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे। नौकरी तथा व्यापारिक कार्यक्षेत्र में आपके मन माफिक कार्य तथा लाभ होने से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य से सम्बंधित छोटी-मोटी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में वृद्धि होने के योग बन सकते हैं।

Weekly horoscope: काम में प्रगति, सप्ताह के अंत में तनाव संभव

धनु लग्नराशि: इस सप्ताह नौकरी तथा व्यापार के क्षेत्र में कार्यरत जातकों को मनचाही सफलता मिलने से खुशी प्राप्त हो सकती है, किन्तु व्यापारी वर्ग को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से हफ्ता ठीक-ठाक बना रहेगा। भोगविलास की चीजों पर खर्च होगा। हफ्ते के अंत में यात्रा के योग बनेंगे तथा कुछ मानसिक तनाव हो सकता है।

आर्थिक लाभ और करियर में सराहना

मकर लग्नराशि: इस हफ्ते शारीरिक सुखों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। स्टूडेंट के लिए अच्छा समय रहेगा। धन को लेकर यह हफ्ता बहुत अच्छा बन सकता है अतः आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि हो सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को अपने सहकर्मियों का साथ मिलेगा तथा बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आलस्य बना रह सकता है।

सावधानी जरूरी, खर्च बढ़ा सकता है चिंता

कुंभ लग्नराशि: इस सप्ताह नौकरी कर रहे लोगों को थोड़ी सावधानी के साथ दिन व्यतीत करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी से बचे, मन चलायमान बना रहने के कारण कुछ चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं। अतः नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आर्थिक स्थिति में वृद्धि होने के योग बन सकते है। व्यर्थ का खर्च परेशान कर सकता है। यात्राओं के योग बन सकते हैं।

भाग्य का साथ, रुके काम होंगे पूरे

मीन लग्नराशि: इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलेगा। सभी रुके और अटके काम प्रगति पकड़ने लगेंगे। शरीर और मन दोनों से आप स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा अथवा उत्तम समाचार मिलेगा। किसी पर अंधविश्वास न करें। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक क्रियाकलापों में रुचि बढ़ सकती है। नकारात्मक विचारों तथा क्रोध से बचकर रहें।

(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशाअंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

प्रस्तुति: कलाशांति ज्योतिष

यह भी पढे़ : घर में पड़ी टूटी और बेकार चीजें बन सकती है आपकी परेशानियों, तनाव और आर्थिक दिक्कत का कारण!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल