West Asia crisis Rahul: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पश्चिम एशिया में चल रहे संकट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सोमवार को संसद परिसर के बाहर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध भारतीय अर्थव्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करने का साहस सरकार नहीं दिखा रही है।
भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा असर
राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध के कारण वैश्विक आर्थिक स्थिति पर असर पड़ रहा है, जिसका सीधा प्रभाव भारत पर भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतें, शेयर बाजार में गिरावट और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेजी इसके संकेत हैं। उनके मुताबिक इन परिस्थितियों का सबसे ज्यादा असर आम लोगों, घरेलू बजट और छोटे एवं मध्यम कारोबारियों पर पड़ रहा है।
West Asia crisis Rahul: संसद में चर्चा की मांग
कांग्रेस नेता ने कहा कि पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रम केवल अंतरराष्ट्रीय मुद्दा नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध भारत की अर्थव्यवस्था और जनता के जीवन से है। इसलिए संसद में इस विषय पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर चर्चा की मांग इसलिए कर रहा है ताकि देश की जनता को संभावित आर्थिक प्रभावों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सके।
प्रधानमंत्री पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा से बच रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वैश्विक घटनाक्रमों का असर सीधे भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है तो इस पर संसद में चर्चा करने में क्या समस्या है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अन्य मुद्दों, जैसे स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर भी चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन फिलहाल देश की अर्थव्यवस्था से जुड़े इस अहम मुद्दे को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
ये भी पढ़े… 10 दिन की जंग में अमेरिका ने ईरान के 5,000 ठिकानों किए तबाह







