ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » TMC ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, 74 विधायकों के कटे टिकट

TMC ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, 74 विधायकों के कटे टिकट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने कुल 294 सीटों में से 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, जबकि 3 सीटें सहयोगी बीजीपीएम के लिए छोड़ी गई हैं। वहीं, केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर, वीडी सतीसन को परावूर और चांडी ओम्मन को पुथुपल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

West bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने कुल 294 सीटों में से 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, जबकि 3 सीटें सहयोगी बीजीपीएम के लिए छोड़ी गई हैं। इस बार टिकट वितरण में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां करीब एक तिहाई यानी 74 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं और 15 विधायकों की सीटें बदल दी गई हैं।

ममता बनर्जी vs सुवेंदु अधिकारी: फिर होगी टक्कर

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बार भी भबानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी। उनका मुकाबला भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी से होने जा रहा है। गौरतलब है कि 2021 के विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से हराया था, जिसके बाद यह मुकाबला और भी दिलचस्प माना जा रहा है।

West bengal: BJP पर ममता का हमला

उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए ममता बनर्जी ने भाजपा पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी को चुनाव लड़ना है तो गैस संकट पैदा करने जैसी रणनीतियों से बचना चाहिए और खुलकर मैदान में आकर मुकाबला करना चाहिए।

West bengal: इस बार सेलिब्रिटी नहीं, जमीनी नेताओं पर भरोसा

TMC ने इस बार सेलिब्रिटी चेहरों से दूरी बनाई है और जमीनी नेताओं व कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है। जहां 2021 के चुनाव में 15 सेलिब्रिटीज को टिकट मिला था, वहीं इस बार केवल 2 सेलिब्रिटीज को मौका दिया गया है।

महिलाओं और युवाओं को मिला मौका

पार्टी ने इस बार सामाजिक संतुलन पर भी खास ध्यान दिया है। 52 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है, 47 उम्मीदवार अल्पसंख्यक समुदाय से हैं, 40 साल से कम उम्र के 42 उम्मीदवारों को मौका मिला है, 95 उम्मीदवार SC/ST वर्ग से हैं।

ममता के सामने चौथी बार CM बनने की चुनौती

पश्चिम बंगाल में पिछले 14 सालों से ममता बनर्जी ही मुख्यमंत्री हैं और इस बार उनके सामने भाजपा सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। अगर TMC 2026 का चुनाव जीतती है, तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनकर नया रिकॉर्ड बना सकती हैं।

केरल में कांग्रेस की पहली सूची जारी

West bengal: वहीं, केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर, वीडी सतीसन को परावूर और चांडी ओम्मन को पुथुपल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। राज्य में 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

 

Read More: बंगाल में फिर ममता सुवेंदु आमने-सामने, TMC ने जारी की 291 उम्मीदवारों की सूची

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल