World Cup Qualifiers: भारत ने महिला हॉकी वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स के सेमीफाइनल में इटली को 1-0 से हराकर वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मुकाबले में भारत की ओर से मनीषा चौहान ने एकमात्र गोल किया। अब टीम इंडिया फाइनल में इंग्लैंड का सामना करेगी। महिला हॉकी वर्ल्ड कप 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स की मेज़बानी में खेला जाएगा।
पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने दिखाया जोरदार खेल
इटली के खिलाफ खेल में भारतीय टीम के खिलाड़ी और खिलाड़ीनी ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले क्वार्टर में भारत ने दो बार गोल करने की पूरी कोशिश की, लेकिन इटली ने भी जोरदार पलटवार किया और कई मौके बनाए। भारत ने पहले क्वार्टर में इटली को कोई गोल करने का मौका नहीं दिया।

World Cup Qualifiers: दूसरे क्वार्टर में पेनल्टी चूक
भारत ने दूसरे क्वार्टर में कई मौके बनाए लेकिन गोल नहीं कर पाया। टीम को पहला पेनल्टी कॉर्नर 18वें मिनट में मिला। नवनीत कौर ने बेहतरीन शॉट मारा, लेकिन इटली की गोलकीपर लुसिया इनेस कारुसो ने उसे रोक दिया। 27वें मिनट में भारत को दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन नवनीत का शॉट गोल पोस्ट से दूर रहा। इस तरह दोनों पेनल्टी कॉर्नर में भारत सफल नहीं हो पाया।

मनीषा चौहान ने किया जीत का गोल
दूसरे हाफ की शुरुआत में इटली ने जोरदार वापसी की। एमीलिया म्युनिटिस ने भारतीय डिफेंडर को चकमा दिया, लेकिन गोलकीपर बिचू देवी खारीबाम ने शानदार बचाव किया। 40वें मिनट में भारत को तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे मनीषा चौहान ने गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिलाई। आखिरी क्वार्टर में भारत को दो और पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन गोल नहीं हो सका। अंतिम मिनट में इटली ने बराबरी के लिए जोर लगाया, लेकिन सफल नहीं हो सकी।
ये भी पढ़ें…राजस्थान में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस: 64 IPS अधिकारियों का बड़ा ट्रांसफर, कई जिलों में SP बदले







