ख़बर का असर

Home » स्वास्थ्य » विश्व ध्यान दिवस 2025: 5R रूल से पाएँ सुकून और संतुलन, मानसिक शांति और स्ट्रेस से राहत के आसान तरीके

विश्व ध्यान दिवस 2025: 5R रूल से पाएँ सुकून और संतुलन, मानसिक शांति और स्ट्रेस से राहत के आसान तरीके

 विश्व ध्यान दिवास 2025 पर ध्यान करना सीखें। 5R रूल और आसान टिप्स से रोजाना 2-3 मिनट में मानसिक शांति और स्ट्रेस से राहत पाएँ।
विश्व ध्यान दिवस 2025

World Meditation Day 2025: 21 दिसंबर यानी आज के दिन पूरी दुनिया विश्व ध्यान दिवस (World Meditation Day 2025) मनाती है। आज के दौर में काम और भागदौड़ के कारण स्ट्रेस और डिप्रेशन आम हो गया है। यही वजह है कि युवा मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं।

जो लोग मेडिटेशन शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए हम कुछ आसान टिप्स और ध्यान के नियम साझा कर रहे हैं, जिन्हें ध्यान करते समय अपनाना फायदेमंद रहेगा।

World Meditation Day 2025: विश्व ध्यान दिवस 2025
विश्व ध्यान दिवस 2025

क्या है मेडिटेशन का 5R रूल?

मेडिटेशन के लिए 5R हैं – पहचानना (Recognize), छोड़ना (Release), आराम करना (Relax), प्रतिक्रिया देना (Respond) और वापस लौटना (Return)। आइए इन्हें विस्तार से समझते हैं।

जब भी मेडिटेशन करें, इन पांच बातों का जरूर ध्यान रखें। इसे आमतौर पर मेडिटेशन के 5R रूल भी कहा जाता है। पहचानना (Recognize), छोड़ना (Release), आराम करना (Relax), प्रतिक्रिया देना (Respond) और वापस लौटना (Return)। चलिए इन सभी को एक-एक करके अच्छे से समझते हैं।

  1. Recognize (पहचानना):
    इसके नाम से ही इसका अर्थ साफ है। जब कोई व्यक्ति ध्यान करता है तो उस दौरान अपने विचारों और भावनाओं को अच्छे से जानना और उन्हें पहचानना बहुत जरूरी होता है।

  2. Release (छोड़ें):
    इसके बाद दूसरा नियम यह है कि यदि आपके मन में किसी भी चीज को लेकर तनाव अथवा स्ट्रेस है, तो इसके लिए आप एक गहरी सांस लें और फिर धीरे-धीरे छोड़ दें। ऐसा करने से मन शांत होता है।

  3. Relax (आराम):
    ध्यान के दौरान विचारों में उलझने से बचना चाहिए। ऐसा होने पर गहरी सांस लें और आराम से छोड़ें।

  4. Respond (प्रतिक्रिया):
    अपने आप के साथ आप किस तरह का बर्ताव रखते हैं, यह भी बहुत अहम भूमिका निभाता है। खुद से जब भी बात करें तो सकारात्मक चीजें कहें, जैसे “मैं ठीक हूँ”, “सब ठीक है” या “मैं खुश हूँ”।

  5. Return (वापस लौटना):
    अक्सर जब ध्यान करते हैं तो मन विचारों के चलते भटक जाता है। ऐसा होने पर अपने मन को धीरे-धीरे संतुलित करें और ध्यान में वापस लाने का प्रयास करें।

विश्व ध्यान दिवस 2025
विश्व ध्यान दिवस 2025

World Meditation Day 2025: शुरुआती के लिए ध्यान कैसे शुरू करें?

ध्यान करने से पूर्व एक शांत स्थान चुनें और आराम से बैठ जाएँ। प्रारंभ में 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह ध्यान करने का प्रयास करें, जिसके बाद धीरे-धीरे समय को बढ़ाएँ। इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें। रोज़ 5 मिनट का ध्यान करने का दृढ़ निश्चय बना लें।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य मार्गदर्शन के उद्देश्य से साझा किया गया है। किसी भी तरह की समस्या के लिए विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

ये भी पढ़े… पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद घुसपैठियों की खैर नहीं: प्रधानमंत्री मोदी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल