YOGI BABA: उत्तर प्रदेश में सुशासन की प्रतिबद्धता को एक बार फिर मजबूती मिली, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए फरियादियों से आमने-सामने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने न सिर्फ लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं, बल्कि हर शिकायत पर तत्काल, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
हर व्यक्ति तक पहुंचा मुख्यमंत्री का संवाद
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं हर फरियादी के पास पहुंचे। सभी से व्यक्तिगत बातचीत की , प्रार्थना पत्र खुद लेकर पढ़े और समस्या की गंभीरता के अनुसार अधिकारियों को निर्देश दिए। सीएम योगी ने साफ शब्दों में कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
YOGI BABA: पीएसी जवान की शिकायत पर त्वरित निर्देश
कार्यक्रम में पीएसी के एक जवान ने अपनी सेवा से जुड़ी समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। सीएम योगी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा और न्यायसंगत समाधान के निर्देश दिए। इससे सुरक्षा बलों के जवानों में सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ।
किसान की पीड़ा पर प्रशासन को सख्त संदेश
शाहजहांपुर से आए किसान ने धान खरीद केंद्रों की अव्यवस्था की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा कि सरकार अन्नदाता किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने जिले के डीएम को धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए और स्पष्ट कहा कि किसी भी किसान को फसल बेचने में परेशानी नहीं होनी चाहिए।
प्रयागराज के मामलों में भी त्वरित कार्रवाई के निर्देश
प्रयागराज से आए फरियादियों की समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और पुलिस को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।सीएम योगी ने दोहराया कि हर जरूरतमंद तक न्याय पहुंचाना ही सरकार का उद्देश्य है और अधिकारी जनता को टालने की बजाय समाधान दें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार बीते साढ़े आठ वर्षों से लगातार जनता की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि – सेवा ,सुरक्षा और सम्मान ही सरकार की नीतियों की आधारशिला हैं और जनता दर्शन इसी सोच का प्रत्यक्ष उदाहरण है।
बच्चों से संवाद ने जीता दिल,भरोसे का संदेश
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने अभिभावकों के साथ आए बच्चों से भी स्नेहपूर्वक संवाद किया। बच्चों से नाम पूछा ,उन्हें चॉकलेट दी और मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी,उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया और यह दृश्य शासन के मानवीय और संवेदनशील चेहरे को दर्शाता नजर आया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और न्यायपूर्ण निस्तारण होगा। ‘जनता दर्शन’ एक बार फिर साबित हुआ कि उत्तर प्रदेश में शासन सीधे जनता के दरवाजे तक पहुंच रहा है और उनकी आवाज़ सर्वोच्च प्राथमिकता है।
यह भी पढे़ : लाड़ली बहना योजना पर मंत्री विजय शाह का बयान बना सियासी मुद्दा, बढ़ते विवाद के बीच शाम को दी सफाई







