दिल्ली विधानसभा में ‘लाइव लंगूर’ अलर्ट! बंदरों से निपटने को प्रशासन की अनोखी योजना
दिल्ली विधानसभा परिसर में बंदरों की बढ़ती दखलअंदाजी अब प्रशासन के लिए सिरदर्द बन चुकी है। कभी तार तोड़ना, कभी डिश एंटीना पर कूदना और कभी दफ्तरों के आसपास उत्पात मचाना इन सब से निपटने के लिए अब एक देसी लेकिन कारगर तरकीब अपनाई जा रही है।