जापान में 501 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन में बैठे सीएम योगी, बोले ”भविष्य अब दूर नहीं”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान दौरे के दौरान दुनिया की सबसे तेज मानी जाने वाली SC मैग्लेव ट्रेन में सफर किया। यह ट्रेन प्रस्तावित Chuo Shinkansen लाइन का हिस्सा है, जो Tokyo को Nagoya से बेहद कम समय में जोड़ने की योजना है।

Gorakhpur : मिलावट पर वार: गोरखपुर में FSDA की सख्त छापेमारी, सामग्री जब्त

Gorakhpur : मिलावट पर वार: गोरखपुर में FSDA की सख्त छापेमारी, सामग्री जब्त

Gorakhpur News: गोरखपुर में मिलावटखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और धार देते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने बुधवार को जिले के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस विशेष अभियान का नेतृत्व अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने किया। अचानक हुई इन छापेमारियों से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप … Read more

Bengal News: जामुड़िया के मदनतोड़ पंचायत क्षेत्र से हायना बरामद, इलाके में दहशत

Bengal News

Bengal News: जामुड़िया थाना क्षेत्र के मदनतोड़ पंचायत इलाके से वन विभाग ने एक हायना बरामद किया है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हायना की मौजूदगी को लेकर पिछले कुछ दिनों से ग्रामीणों में भय का माहौल था। सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग ने स्थिति को नियंत्रित किया और हायना … Read more

सैक्स रैकेटियर जेफरी एपस्टीन कौन है?

सैक्स रैकेटियर जेफरी एपस्टीन

जेफरी एडवर्ड एपस्टीन अमेरिकी निवेशक और यौन अपराधी था। यह 20 जनवरी, 1953 में बु्रकलेन न्यूयार्क में पैदा हुआ था। 10 अगस्त 2019 को 66 वर्ष की उम्र में आत्महत्या कर इस दुनिया से विदा हो गया। जेफरी एपस्टीन आज क्यों खबरों में है ? उसका कारण दुनियाभर में छोटे बच्चियों का यौन शोषण करना … Read more

हाईकोर्ट ने क्यों लगाई ‘केरल स्टोरी-2’ की रिलीज पर 15 दिनों की रोक?

The Kerala Story 2

The Kerala Story 2: केरल हाईकोर्ट ने आज गुरुवार को फिल्म ‘केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर 15 दिनों की अंतरिम रोक लगाई है। बता दें कि विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले बनी ‘केरल स्टोरी 2’ फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज पर अंतरिम रोक लगा … Read more

1 मार्च से बदल जाएंगे नियम बिना सिम कार्ड नहीं चलेगा व्हाट्सएप

Whatsapp SIM Binding: 1 मार्च से बदल जाएंगे नियम बिना सिम कार्ड नहीं चलेगा व्हाट्सएप

Whatsapp SIM Binding: भारत में व्हाट्सएप एप्स का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार और दूरसंचार विभाग (DoT) ने डिजिटल सुरक्षा को कड़ा करने के लिए ‘सिम बाइंडिंग’ के नियमों को अनिवार्य करने का फैसला किया है। 1 मार्च से लागू होने वाले इन नए नियमों के बाद अब व्हाट्सएप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे एप्स को बिना सिम कार्ड वाले डिवाइस पर इस्तेमाल करना नामुमकिन हो जाएगा। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इन नियमों में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।

Whatsapp SIM Binding: क्या है नया सिम-बाइंडिंग फीचर और इसका यूजर्स पर असर

सिम-बाइंडिंग एक ऐसी तकनीक है जो मैसेजिंग अकाउंट को सीधे तौर पर उस डिवाइस में मौजूद सिम कार्ड से जोड़ देती है। आसान भाषा में समझें तो अब जिस नंबर से आप व्हाट्सएप या टेलीग्राम चलाना चाहते हैं, उस नंबर का सिम कार्ड उसी फोन के अंदर होना जरूरी है। वर्तमान में कई यूजर्स प्राइमरी फोन में सिम रखते हैं और दूसरे फोन या टैबलेट पर केवल वाई-फाई के जरिए अकाउंट चलाते हैं, लेकिन 1 मार्च के बाद ऐसा करना संभव नहीं होगा। जैसे ही आप फोन से सिम कार्ड निकालेंगे, आपका अकाउंट अपने आप लॉग आउट हो जाएगा।

Whatsapp SIM Binding: WhatsApp वेब यूजर्स के लिए नई चुनौती और 6 घंटे की समय सीमा

कंप्यूटर या लैपटॉप पर व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए भी यह बदलाव काफी परेशानी भरा हो सकता है। दूरसंचार विभाग के आदेश के मुताबिक, अब कंप्यूटर पर चलने वाला व्हाट्सएप वेब सेशन हर 6 घंटे में अपने आप लॉग-आउट हो जाएगा। इसका मतलब है कि यूजर्स को हर 6 घंटे के बाद अपने मुख्य फोन से दोबारा क्यूआर कोड स्कैन करके लॉगिन करना होगा। अभी तक वेब वर्जन काफी लंबे समय तक लॉगिन रहता था, लेकिन साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए अब इस सत्र की अवधि को सीमित कर दिया गया है।

बीटा वर्जन पर दिखी बदलाव की पहली झलक

व्हाट्सएप ने सरकार के इस आदेश पर अमल करना शुरू कर दिया है। हाल ही में व्हाट्सएप के लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.26.8.6 पर एक नया पॉप-अप नोटिफिकेशन देखा गया है। इस नोटिफिकेशन में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि भारत सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए अब अकाउंट एक्सेस करने के लिए डिवाइस में सिम कार्ड का होना अनिवार्य है। प्रसिद्ध लीकर वेबसाइट ‘WA Beta Info’ ने भी इसकी पुष्टि की है, जिससे यह साफ हो गया है कि यह फीचर बहुत जल्द सभी भारतीय यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा।

साइबर अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी कोशिश

सरकार द्वारा उठाया गया यह सख्त कदम मुख्य रूप से देश में बढ़ते साइबर फ्रॉड और फर्जी अकाउंट्स के जरिए होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए है। अक्सर अपराधी बिना सिम कार्ड वाले डिवाइस पर ओटीपी के जरिए अकाउंट एक्टिवेट कर लेते हैं और फिर उसे ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है। सिम बाइंडिंग अनिवार्य होने से हर अकाउंट एक सक्रिय सिम कार्ड और डिवाइस से जुड़ा होगा, जिससे संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी करना आसान हो जाएगा। हालांकि, इससे उन यूजर्स को थोड़ी असुविधा जरूर होगी जो एक ही नंबर को कई डिवाइसेस पर बिना सिम के इस्तेमाल करते हैं।

 

यह भी पढ़ें…जापान में सीएम योगी ने देखा भविष्य का परिवहन, 600 की रफ्तार वाली मैग्लेव ट्रेन में किया सफर

Read more

Bengal News: “आसनसोल पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Bengal News

Bengal News: मंगलवार और बुधवार को आसनसोल अदालत में बम होने की धमकी मिलने के बाद आज एक और धमकी से इलाके में हड़कंप मच गया। आसनसोल के जीटी रोड स्थित हेड पोस्ट ऑफिस के पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल … Read more

Kannauj : करंट मौत पर बिफरे विधायक, अफसरों को फटकार

Kannauj : करंट मौत पर बिफरे विधायक, अफसरों को फटकार

Kannauj News : कन्नौज जनपद के तिर्वा विधानसभा क्षेत्र में करंट से युवक की दर्दनाक मौत के बाद मामला सिर्फ एक हादसा नहीं रहा, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और जवाबदेही को लेकर बड़ा सवाल बन गया है। पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे तिर्वा से भाजपा विधायक कैलाश राजपूत का गुस्सा बिजली विभाग और स्थानीय पुलिस पर … Read more

रोहतास के सोन तटीय इलाकों में जंगली हाथी का आतंक, आधा दर्जन मवेशियों की मौत, किसानों की फसलों को भी नुकसान

Bihar News

Bihar News: रोहतास जिले में सोन तटीय इलाकों में पिछले चार दिनों से एक जंगली हाथी ने भारी उत्पात मचा रखा है। दरअसल हाथी के हिंसक व्यवहार से क्षेत्र के ग्रामीणों व पशुपालकों में दहशत का माहौल है और लोग भय के साए में अपना दिन गुजार रहे हैं। हाथी के हमले में अब तक … Read more

UP News: हापुड़ में फर्जी पहचान का खुलासा – ‘रानी बेगम’ निकली बांग्लादेशी महमूदा, पासपोर्ट-वीजा और विदेशी करेंसी बरामद

Fake identity busted in Hapur

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के दौताई गांव में एक महिला के फर्जी पहचान के सहारे अवैध रूप से रहने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खुद को ‘रानी बेगम’ बताकर रह रही महिला की असलियत तब खुली, जब पुलिस ने घर पर दबिश दी और तलाशी में बांग्लादेश … Read more