Home » धर्म » 7 अप्रैल का पंचांग: जानें आज की तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का पूरा समय

7 अप्रैल का पंचांग: जानें आज की तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का पूरा समय

7 अप्रैल का पंचांग

7 April Panchang: सनातन धर्म में पंचांग को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के पांच प्रमुख अंग होते हैं—तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार। इन्हीं के आधार पर दिन की शुरुआत होती है और शुभ या अशुभ समय का निर्धारण किया जाता है। 7 अप्रैल, मंगलवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी।

7 अप्रैल की तिथि और उदयातिथि का महत्व

पंचमी तिथि मंगलवार की दोपहर 4 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी। हालांकि उदयातिथि के नियम के अनुसार, यानी सूर्योदय के समय जो तिथि होती है, उसी को पूरे दिन के लिए मान्य माना जाता है। इसलिए इस दिन पूरे दिन पंचमी तिथि का ही प्रभाव रहेगा।

7 अप्रैल का पंचांग
पंचांग

नक्षत्र, योग और ग्रह-नक्षत्र की स्थिति

दृक पंचांग के अनुसार, मंगलवार को ज्येष्ठा नक्षत्र सुबह 5 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। इसके बाद मूल नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। योग की बात करें तो व्यतीपात योग दोपहर 4 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।

इस दिन सूर्योदय सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 42 मिनट पर होगा। वहीं चंद्रमा का उदय रात 11 बजकर 50 मिनट पर होगा, जबकि चंद्रास्त अगले दिन सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर होगा।

7 April Panchang: महत्वपूर्ण कार्यों में पंचांग का महत्व

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचांग में बताए गए शुभ और अशुभ समय को ध्यान में रखकर ही महत्वपूर्ण काम करने चाहिए। जैसे पूजा-पाठ, नया कार्य शुरू करना या यात्रा की योजना बनाना। माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में किए गए काम अच्छे परिणाम देते हैं, जबकि अशुभ समय में किए गए कार्य सफल नहीं माने जाते।

7 अप्रैल का पंचांग
7 अप्रैल का पंचांग

आज के शुभ मुहूर्त

अगर इस दिन के शुभ समय की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 34 मिनट से 5 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।

इसके अलावा मंगलवार को विजय मुहूर्त भी बन रहा है, जो दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 41 मिनट से 7 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। वहीं अमृत काल शाम 8 बजकर 1 मिनट से 9 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।

7 April Panchang: आज का राहुकाल और अशुभ समय

अगर इस दिन के अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल दोपहर 3 बजकर 33 मिनट से 5 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। यमगण्ड काल सुबह 9 बजकर 14 मिनट से 10 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।

वहीं गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से 1 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा दुर्मुहूर्त सुबह 8 बजकर 36 मिनट से 9 बजकर 27 मिनट तक रहेगा और वर्ज्य समय सुबह 9 बजकर 14 मिनट से 11 बजकर 2 मिनट तक रहेगा।

गण्ड मूल और बाण रज का प्रभाव

इस दिन गण्ड मूल का प्रभाव पूरे दिन बना रहेगा। वहीं बाण रज सुबह 6 बजकर 32 मिनट तक रहेगा, जिसका भी ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व माना जाता है।

ये भी पढ़े…मुख्य द्वार का वास्तु महत्व: सही दिशा में दरवाजा लाए घर में खुशहाली, धन और सकारात्मक ऊर्जा

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments