CTI Appeal: चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (Chamber of Trade and Industry-CTI) ने राहुल गांधी के बाद INDIA गठबंधन के नेताओं से 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली को टालने की अपील की है। कारोबारी समुदाय का कहना है कि यह महीना उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। यह महीना पूरे साल के कारोबार की भरपाई करने का अवसर होता है। धनतेरस, दीपावली और भाई दूज जैसे त्योहार तगड़ा मुनाफा कमाने का खास अवसर होते हैं। लेकिन इस अवसर को हासिल करने में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की महारैली बाधा बन रही है। अब इस महारैली को स्थगित करने के लिए CTI ने INDIA गठबंधन के नेताओं को चिट्ठी लिखकर अपील की है कि यह महारैली दीपावली तक स्थगित कर दी जाए।
CTI Appeal: CTI ने की INDIA गठबंधन के नेताओं से अपील
चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने INDIA गठबंधन के नेता अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव से अपील की है कि राहुल गांधी की महारैली दीपावली तक स्थगित कर दी जाए, ताकि कारोबारियों का कारोबार प्रभावित न हो। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक कुल 3,000 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हो चुका है।
CTI Appeal: 1,20,000 करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है प्रभावित
चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के मुताबिक, अगर यह महारैली दीपावली के आसपास हुई, तो दिल्ली के कारोबारियों को दीपावली के दिनों में लगभग 1,20,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। CTI के मुताबिक, पुरानी दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के खुदरा बाजारों में रोजाना 10,000 से 12,000 करोड़ रुपये का कारोबार होता है।
क्या हैं व्यापारियों की दो अहम मांगें?
दिल्ली के व्यापारियों ने INDIA गठबंधन के सामने दो अहम मांगें रखी हैं। चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने INDIA गठबंधन के सामने दो विकल्प रखे हैं। पहले विकल्प के अनुसार, इस महारैली को दीपावली के बाद तक स्थगित कर दिया जाए। वहीं, दूसरे विकल्प के अनुसार, इस रैली को बुराड़ी मैदान में शिफ्ट किया जाए। CTI के मुताबिक, बुराड़ी मैदान में तकरीबन 15,000 गाड़ियों के खड़े होने की जगह है।
क्यों हो रही है यह महारैली?
दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को INDIA गठबंधन की यह महारैली चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित वोट चोरी के विरोध में आयोजित की जा रही है। विपक्ष का आरोप है कि SIR के जरिए मतदाता सूची में गड़बड़ी की जा रही है और योग्य मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। इसी के विरोध में राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के नेता ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ यह महारैली कर रहे हैं।








