Home » Uncategorized » RASHIFAL NEWS : 5 नवंबर 2025 लव राशिफल: आज कैसा रहेगा प्रेम जीवन

RASHIFAL NEWS : 5 नवंबर 2025 लव राशिफल: आज कैसा रहेगा प्रेम जीवन

 RASHIFAL NEWS : क्या आप भी रोज सुबह एक दम सटीक राशिफल पढ़ना चाहते है ? आप भी जानना चाहते है आपका आज का दिन कैसा बीतने वाला है ? तो तो रोज पढ़िए खबर इंडिया के साथ अपना दैनिक राशिफल।

RASHIFAL NEWS : कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा और प्रतिपदा तिथि के संग यह दिन खास रहेगा। इस दिन अश्विनी व भरणी नक्षत्र, सिद्धि और व्यातीपात योग बन रहे हैं। विष्टि, बव और बालव करण का भी निर्माण हो रहा है। ग्रहों की स्थिति में कोई राशि परिवर्तन नहीं है। आइए जानते हैं — आज प्रेम और वैवाहिक जीवन पर ग्रहों का क्या असर पड़ेगा।

♈ मेष राशि

कामकाज की व्यस्तता आपके रिश्तों पर भारी पड़ सकती है। दिनभर का तनाव और भागदौड़ आपको प्रेमी या जीवनसाथी से दूर रखेगी। शाम तक घर में कुछ अनबन या मनमुटाव की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए संयम से काम लें।

♉ वृषभ राशि

जीवनसाथी से बातचीत में संयम रखें। छोटी-छोटी बातों पर नाराज़गी या व्यंग्य रिश्ते को बिगाड़ सकते हैं। गुस्से में बोले गए शब्द कलह का कारण बन सकते हैं। परिवार में भी माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है।

♊ मिथुन राशि

बातों में तकरार बढ़ सकती है। अपने जीवनसाथी से बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें, क्योंकि आपकी कही कोई बात उन्हें गहराई से चोट पहुँचा सकती है। मौन कभी-कभी सबसे अच्छा जवाब होता है।

♋ कर्क राशि

मानसिक उलझनों से दिन थोड़ा अस्थिर रहेगा। जीवनसाथी से अपनी बातों को छिपाने या घुमाने की जगह सीधे और साफ तरीके से कहें — इससे गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ता मजबूत बनेगा।

♌ सिंह राशि

आज गुस्सा आपके रिश्ते की सबसे बड़ी परीक्षा बन सकता है। जीवनसाथी पर क्रोध दिखाने से बचें, वरना आपसी दूरी बढ़ सकती है। दिन सामान्य रहेगा लेकिन मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है।

♍ कन्या राशि

आज आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी गलतफहमियों को सुलझाने का मौका मिलेगा। एक साथ समय बिताने या कहीं घूमने जाने की संभावना है। अविवाहित जातकों के जीवन में कोई पुराना दोस्त नया रिश्ता बनकर लौट सकता है।

♎ तुला राशि

जीवनसाथी से किसी गलती पर नाराज़गी हो सकती है, लेकिन प्रतिक्रिया देने से पहले सोचें। बच्चों या परिवार के कारण तनाव रह सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और बातों को प्यार से सुलझाएँ।

♏ वृश्चिक राशि

घर के किसी सदस्य के कारण जीवनसाथी से बहस हो सकती है। दिन का अधिकांश भाग मानसिक तनाव में गुजर सकता है। हालांकि, प्रेम संबंध में रहने वाले जातक अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे।

♐ धनु राशि

आपसे आज कोई भूल हो सकती है, जिससे आपका मूड खराब रहेगा। साथी के साथ समय बिताने की योजना अधूरी रह सकती है। साथ ही, स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ी सावधानी बरतें।

♑ मकर राशि

जीवनसाथी आज आपसे कोई बड़ा वादा करवा सकते हैं, जिसे निभाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। इससे मानसिक दबाव बढ़ेगा। वहीं, अविवाहित जातक परिवार द्वारा जल्दबाज़ी में रिश्ता तय करने के कारण असमंजस में रहेंगे।

♒ कुंभ राशि

जीवनसाथी से बात करते समय बातों को घुमाने से बचें। अपनी भावनाओं को सीधे शब्दों में व्यक्त करें। ऐसा करने से आपके रिश्ते में स्पष्टता और निकटता दोनों बढ़ेंगी।

♓ मीन राशि

 RASHIFAL NEWS : दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा, जिससे आप अपने जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे। कामकाज या घरेलू तनाव के कारण स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है। थोड़ी देर शांत होकर खुद को रिलैक्स करें सब ठीक रहेगा।

ये भी पढ़े … khabarindiatv.in

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

राशिफल