Home » बिहार » BIHAR ELECTION: चुनावी नतीजों के दिन बुझ गया तरारी का एक दीपक, जन सुराज प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह नहीं रहे

BIHAR ELECTION: चुनावी नतीजों के दिन बुझ गया तरारी का एक दीपक, जन सुराज प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह नहीं रहे

BIHAR ELECTION: चुनावी सरगर्मी के बीच तरारी विधानसभा क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। जन सुराज प्रत्याशी और सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक चन्द्रशेखर सिंह का शुक्रवार  शाम को पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। नतीजों के दिन उनकी मौत ने पूरे इलाके में गहरा शोक पैदा कर दिया।

जनसुराज प्रत्याशी का हुआ निधन

BIHAR ELECTION: जनसुराज प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह को 31 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान पहला हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद से वे अस्पताल में भर्ती थे। लगातार इलाज के बावजूद शुक्रवार दोपहर उनकी हालत बिगड़ती गई और शाम चार बजे दूसरा हार्ट अटैक आया। डॉक्टरों के प्रयास असफल रहे और शाम सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके अभिकर्ता व किसान नेता छोटे सिंह ने दूरभाष पर निधन की पुष्टि की। चुनाव परिणाम में उन्हें 2271 वोट मिले थे लेकिन यह जीत-हार से परे, तरारी के लिए एक भरोसेमंद सामाजिक चेहरा खोने का क्षण बन गया।

शिक्षा जगत और सामाजिक कार्यों में पकड़ रखते 

BIHAR ELECTION: कुरमुरी गांव के मूल निवासी चन्द्रशेखर सिंह शिक्षा जगत और सामाजिक कार्यों में गहरी पकड़ रखते थे। शिक्षक संघ के सक्रिय पदाधिकारी और ब्रह्मर्षि समाज के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने लंबे समय तक काम किया। चुनाव मैदान में उतरना उनके लिए राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं, बल्कि सामाजिक प्रतिनिधित्व की निरंतरता था। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर पहले ही गांव-इलाके में चिंता का कारण बनी हुई थी, लेकिन मौत की सूचना मिलते ही तरारी, कुरमुरी और आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़े.. Chief secreatary of rajasthan: वी. श्रीनिवास बने राजस्थान के नए मुख्य सचिव, केंद्र ने दी मंजूरी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल