Home » बिज़नेस » SONA CHANDI: तीन दिन की गिरावट के बाद फिर बढ़े सोना-चांदी के दाम

SONA CHANDI: तीन दिन की गिरावट के बाद फिर बढ़े सोना-चांदी के दाम

SONA CHANDI
SONA CHANDI

SONA CHANDI: सोना-चांदी के दाम में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन दोनों कीमती धातुओं में फिर तेजी दर्ज की गई है। 1 किलोग्राम चांदी के भाव में करीब 4,000 रुपए से अधिक उछाल आया है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 1,23,800 रुपए के पार बनी हुई है।

कीमतों का हाल

इंडिया बुल्यन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का 10 ग्राम प्रति दाम 1,23,884 रुपए दर्ज हुआ है, जो कि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को 1,22,180 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 24 घंटे में सोने के दाम में 1,704 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी देखी गई है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 1,561 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़कर 1,13,478 रुपए तथा 18 कैरेट सोना 1,278 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़कर 92,913 रुपए तक पहुंच गया है। चांदी की बात करें तो 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1,58,120 रुपए दर्ज हुआ है, जो कि पिछले स्तर 1,53,706 रुपए प्रति किलोग्राम से करीब 4,014 रुपए अधिक है।

SONA CHANDI: बढ़त क्यों?

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने व चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। उदाहरण के लिए, अमेरिका के कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव लगभग 4,117.60 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है, जबकि चांदी 52.09 डॉलर प्रति औंस हो गई है। इस तेजी के पीछे मुख्य कारण हैं: वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, मुद्रास्फीति-चिंताएं, डॉलर की कमजोरी और निवेशकों का सुरक्षित निवेश की ओर रुख। इसके अलावा, घरेलू कारणों में शामिल हैं: रूपए की कमजोरी, आयात निर्भरता (भारत अधिकांश सोना-चांदी आयात करता है) और स्थानीय मांग में बढ़ोतरी।

SONA CHANDI: इसका असर क्या होगा?

आभूषण खरीदने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह चुनौती बन सकती है क्योंकि सोने-चांदी के दाम बढ़ने से खर्च बढ़ जाएगा। वहीं निवेशकों के लिए यह समय अवसर भी हो सकता है, खासकर जब उन्हें लगता है कि यह कीमतें अभी ऊपर जा सकती हैं, लेकिन साथ ही जोखिम भी बढ़ रहा है कि किसी समय शुरू हो रही बुकींग से कीमतें नीचे भी आ सकती हैं। चूंकि भारत में सोना- चांदी का बड़ा हिस्सा आयात पर निर्भर है, इसलिए निर्यात-आयात संतुलन, मुद्रा विनिमय दर और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदलाव का प्रभाव सीधे घरेलू दामों पर पड़ता है।

यह भी पढ़ें…PM KISAN SAMMAN NIDHI: मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त, 9 करोड़ अन्नदाताओं के खाते में पहुंची राशि