Home » बिहार » PATNA PUSTAK MELA: पटना में दिसंबर माह में पुस्तक मेला, जानिए कब और क्या रहेगा खास

PATNA PUSTAK MELA: पटना में दिसंबर माह में पुस्तक मेला, जानिए कब और क्या रहेगा खास

PATNA PUSTAK MELA

PATNA PUSTAK MELA: बिहार की राजधानी पटना में साहित्य और ज्ञान का सबसे बड़ा उत्सव एक बार फिर आयोजित होने जा रहा है। गांधी मैदान में सेंटर फॉर रीडरशिप डेवलपमेंट (सीआरडी) द्वारा पटना पुस्तक मेला 5 दिसंबर से 16 दिसंबर तक आयोजित होगा। इस वर्ष यह मेला देश के चर्चित कथाकार अवधेश प्रीत को समर्पित किया गया है। मेला लगातार 41 वर्षों से आयोजित होता आ रहा है और साहित्य प्रेमियों का प्रमुख आकर्षण बना हुआ है।

300 कार्यक्रम और 200 से ज्यादा प्रकाशक होंगे शामिल

सीआरडी पुस्तक मेला के अध्यक्ष एवं साहित्यकार रत्नेश्वर ने बताया कि इस बार लगभग 300 नए कार्यक्रम प्रदर्शित किए जाएंगे। मेले में 200 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें देश के अनेक प्रतिष्ठित प्रकाशक भाग लेंगे। उपस्थित प्रमुख प्रकाशकों में प्रभात प्रकाशन, राजकमल प्रकाशन, वाणी प्रकाशन, भारतीय ज्ञानपीठ, उपकार प्रकाशन, दिनकर पुस्तकालय, सेतु प्रकाशन, सम्यक प्रकाशन, मंजुल प्रकाशन, खन्ना पब्लिशर्स, हिंद युग्म, साहित्य अकादमी सहित कई संस्थान शामिल हैं।

PATNA PUSTAK MELA: जानिए इस बार क्या होगी थीम

इस बार पटना पुस्तक मेला की थीम ‘वेलनेस-ए वे ऑफ लाइफ’ रखी गई है। इसी विषय पर राष्ट्रीय स्तर का स्वास्थ्य-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसका संयोजन डॉक्टर विकास शंकर करेंगे। इसके अलावा चर्चित लेखक-संपादक प्रभात रंजन के संयोजन में जानकीपुल द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय सम्मान शशिभूषण द्विवेदी सम्मान भी इसी मंच पर प्रदान किया जाएगा।

PATNA PUSTAK MELA
                                                                    PATNA PUSTAK MELA

मुशायरा, कवि सम्मेलन और कला दीर्घा का भी होगा आयोजन

मेले में साहित्य के साथ-साथ कला और मनोरंजन का भी विशेष ध्यान रखा गया है। राष्ट्रीय मुशायरा और भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन पटना लिटरेरी फेस्टिवल के सहयोग से होगा इनमें लोकप्रिय कवि – नीलोत्पल मृणाल, चंदन द्विवेदी, रजत, रजनी सिंह अवनी और कुमार अनमोल प्रस्तुति देंगे, दर्शकों के लिए फिल्म फेस्टिवल हेतु सिनेमा हॉल भी तैयार किया जाएगा बिहार की पहचान नाम से भव्य कला दीर्घा भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। इसी कड़ी में मोनी त्रिपाठी के संयोजन में स्कूल उत्सव आयोजित होगा जिसमें पटना के प्रमुख स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

PATNA PUSTAK MELA: युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम 

युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम ‘तेरी मेरी प्रेम कहानी’ इस बार पटना पुस्तक मेला का खास आकर्षण होगा। इसे देश के चर्चित किस्सागो डॉ. कुमार विमलेन्दु संयोजित करेंगे। कार्यक्रम में दुनिया की मशहूर प्रेम कहानियां रोचक शैली में प्रस्तुत की जाएंगी। इसका उद्देश्य युवाओं को साहित्य और प्रेम कथाओं की भावनात्मक शक्ति से जोड़ना है। यह कार्यक्रम पूरे मेले के दौरान अलग-अलग सत्रों में आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें…PUTIN INDIA TOUR: पुतिन की भारत यात्रा का आगाज, एस. जयशंकर ने रूसी उप प्रधानमंत्री से की मुलाकात