MOHAN YADAV: छतरपुर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार का सकारात्मक परिणाम मिल रहा है। बीते वर्ष प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या में 528 प्रतिशत की अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई और कुल लगभग साढ़े 13 करोड़ पर्यटक राज्य पहुंचे।
खजुराहो में नए पर्यटन युग की शुरुआत
छतरपुर जिले में स्थित ऐतिहासिक राजगढ़ पैलेस को होटल में तब्दील करने के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि खजुराहो नए दौर में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि यहां की विश्व धरोहर कला, प्राचीन मंदिर और स्थापत्य सौंदर्य विश्वभर के पर्यटकों को लगातार आकर्षित कर रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 350 साल पुराना यह राजमहल अब आधुनिक और आकर्षक स्वरूप में पर्यटकों के लिए तैयार है।
MOHAN YADAV: कनेक्टिविटी और सुविधाओं में बड़ा सुधार
सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार एयर कनेक्टिविटी पर विशेष जोर दे रही है। खजुराहो एयरपोर्ट को और बेहतर बनाया गया, बनारस से खजुराहो तक वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हुई। हवाई सेवा व हेली सेवा का विस्तार, पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए एयर एंबुलेंस भी उपलब्ध, उन्होंने दावा किया कि पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से आने वाले वर्षों में यह संख्या और अधिक बढ़ेगी।
ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस से मिलेगा पर्यटन को बल
कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड के विकास में पर्यटन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने छतरपुर जिले के चंद्रनगर में द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस का उद्घाटन किया। यह पांच सितारा लग्जरी होटल प्रदेश के पर्यटन परिदृश्य को नई पहचान देगा और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करेगा।
MOHAN YADAV: ऐतिहासिक धरोहर और आधुनिक सुविधाओं का संगम
राजगढ़ पैलेस को सरकार ने ओबेरॉय समूह को लीज पर दिया है। 350 साल पुराना बुंदेला राजवंश का महल, हरे-भरे प्राकृतिक वातावरण के बीच स्थित, 66 लग्जरी कक्ष, महलनुमा रेस्टोरेंट और भव्य बैंक्वेट हॉल यह स्थल कॉर्पोरेट कार्यक्रमों, डेस्टिनेशन वेडिंग्स और बड़े सामाजिक आयोजनों के लिए आदर्श साबित होगा।
More news…Cloudfare: क्या है क्लाउडफ्लेयर ? जिसने दुनिया भर की वेबसाइटें बंद कर दी थीं







