ख़बर का असर

Home » हरियाण » Al-Falah University: अल-फलाह यूनिवर्सिटी चेयरमैन के घर पर दौड़ेगा सीएम मोहन यादव का बुलडोजर

Al-Falah University: अल-फलाह यूनिवर्सिटी चेयरमैन के घर पर दौड़ेगा सीएम मोहन यादव का बुलडोजर

चेयरमैन के घर पर दौड़ेगा सीएम मोहन यादव का बुलडोजर

Al-Falah University: दिल्ली ब्लास्ट मामले के बाद विवादों में घिरे अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी के परिवार पर अब मध्यप्रदेश सरकार का शिकंजा कस गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की सख्त कार्रवाई नीति के तहत इंदौर के महू क्षेत्र में स्थित सिद्दीकी परिवार के मकान पर छावनी परिषद (कैंट बोर्ड) ने बुलडोजर दौड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड ने मकान को अवैध निर्माण घोषित करते हुए नोटिस चस्पा कर दिया है, जिसमें तीन दिन के भीतर परिसर खाली करने या निर्माण गिराने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय पर कार्रवाई न होने पर प्रशासन स्वयं ढहाने की प्रक्रिया शुरू करेगा और पूरा खर्च मालिक जवाद सिद्दीकी से वसूला जाएगा।

सीएम की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्रवाई

मध्यप्रदेश में हाल ही में अपराध और अवैध कब्जों पर सीएम मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया हुआ है। प्रदेश के कई शहरों में बुलडोजर कार्रवाई के बाद अब जवाद सिद्दीकी के परिवार की यह संपत्ति भी उसी कड़ी में जुड़ गई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, दिल्ली धमाके के बाद जिस प्रकार अल-फलाह यूनिवर्सिटी और इससे जुड़े लोगों के नाम सामने आए, उसके बाद राज्य सरकार ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय प्रशासन को तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए थे।

Al-Falah University: जवाद सिद्दीकी के पिता के नाम दर्ज है अवैध निर्माण

जिस मकान पर नोटिस जारी किया गया है वह जवाद सिद्दीकी के पिता हम्माद अहमद सिद्दीकी के नाम पर दर्ज है। हम्माद सिद्दीकी महू के शहर काज़ी भी रह चुके हैं। नोटिस लगते ही इलाके में हलचल बढ़ गई और लोगों ने इसे मुख्यमंत्री मोहन यादव की ‘कठोर कार्रवाई नीति’ से जोड़कर देखना शुरू कर दिया।

दिल्ली ब्लास्ट के बाद विश्वविद्यालय और ट्रस्ट पर बढ़ी निगरानी

10 नवंबर को लाल किले के पास आई20 कार में हुए धमाके के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी सीधे जांच एजेंसियों के निशाने पर आ गई थी। आत्मघाती हमलावर पुलवामा निवासी डॉ. उमर उन नबी इसी यूनिवर्सिटी का कर्मचारी था। इसी कड़ी में ईडी ने मंगलवार को जवाद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया, जबकि उनके भाई हमूद अहमद सिद्दीकी को इंदौर पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में हैदराबाद से पकड़ा।

415 करोड़ की आय और वित्तीय गड़बड़ियों का शक

दिल्ली पुलिस की FIR के बाद ईडी ने अल-फलाह ट्रस्ट और उससे जुड़े संस्थानों के वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले। जांच में सामने आया कि ट्रस्ट ने सात साल में लगभग 415 करोड़ रुपये की कमाई दिखाई है, जिसमें कई जगह गंभीर अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। ईडी को उम्मीद है कि जवाद सिद्दीकी की गिरफ्तारी के बाद और भी बड़े खुलासे संभव हैं।

Al-Falah University: धमाके में 15 मौतें, कार्रवाई की रफ्तार तेज

लाल किला ब्लास्ट में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है और इसी घटना के बाद यूनिवर्सिटी और उसके प्रबंधन पर एजेंसियों का दबाव बढ़ गया। महू में सिद्दीकी परिवार की संपत्ति पर जारी बुलडोजर नोटिस इस पूरे मामले में राज्य सरकार की सक्रियता का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है। प्रशासनिक हलकों में इसे सीधे सीएम मोहन यादव की सख्त कानून व्यवस्था नीति का हिस्सा बताया जा रहा है।

ये भी पढ़े… UP Police: योगी सरकार ने इन 23 ट्रेनी IPS अफसरों पर जताया भरोसा, दी जिलों में नई तैनाती

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल