Home » उत्तर प्रदेश » Ayodhya Ram mandir: जानिए 25 नवंबर को राम मंदिर के 191 फुट शिखर पर कौन सा ध्वज लहराएगा

Ayodhya Ram mandir: जानिए 25 नवंबर को राम मंदिर के 191 फुट शिखर पर कौन सा ध्वज लहराएगा

RAM MANDIR
Spread the love

Ayodhya Ram mandir:  राम नगरी अयोध्या 25 नवंबर को होने वाले ऐतिहासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए पूरी तरह तैयार है। पूरा शहर दुल्हन की तरह सज चुका है। इस विशेष आयोजन में राम मंदिर के शिखर सहित कुल सात ध्वज फहराए जाएंगे। मंदिर परिसर में बने छह अन्य मंदिरों, भगवान शिव, गणेश, सूर्यदेवता, हनुमान, मां भगवती और माता अन्नपूर्णा में भी ध्वजारोहण होगा।

Ayodhya Ram mandir:  राम मंदिर के ध्वज की खासियत

राम मंदिर के मुख्य शिखर पर फहराया जाने वाला ध्वज केसरिया रंग का है, जिसकी लंबाई 22 फुट और चौड़ाई 11 फुट है। इस ध्वज पर सूर्यदेव, कोविदार वृक्ष और ॐ के प्रतीक बनाए गए हैं। ध्वज को जमीन से 191 फुट की ऊँचाई तक ले जाया जाएगा। मंदिर का शिखर 161 फुट ऊँचा है, और उसके ऊपर लगे ध्वजदंड पर यह ध्वज लहराएगा। भारी रस्सियों को मशीनों से जोड़ा गया है, जबकि ध्वजारोहण के लिए बटन की भी अलग व्यवस्था रखी गई है। सेना की टीम भी इस पूरे तकनीकी सेटअप में सहयोग कर रही है।

Ayodhya Ram mandir:  पीएम मोदी करेंगे ध्वजारोहण

25 नवंबर, विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। ध्वज फहराते ही 10 सेकेंड तक शंखनाद होगा और ऊपर से पुष्प वर्षा की जाएगी। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, और लगभग 7,500 खास मेहमान

सीएम योगी आज अयोध्या में तैयारियों का निरीक्षण करेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 3:30 बजे अयोध्या पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेंगे। वे रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे, साथ ही एयरपोर्ट, साकेत महाविद्यालय हेलीपैड और पीएम मोदी के रूट का निरीक्षण भी करेंगे। 20 नवंबर से राम मंदिर परिसर में विशेष वैदिक अनुष्ठान चल रहे हैं और आज अनुष्ठान का तीसरा दिन है। पूरे अयोध्या शहर को त्रेता युग की झलक देने वाले सजावट और रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजा दिया गया है।

अभेद्य सुरक्षा घेरा

ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए अयोध्या को अभेद्य किले में बदल दिया गया है। सुरक्षा के लिए, SPG, NSG, CRPF, IB और यूपी पुलिस की तैनाती की गई है। पूरे शहर में 15,000 CCTV कैमरे, जबकि कार्यक्रम स्थल (येलो जोन) में 450 कैमरे लगाए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर राम मंदिर तक हर मार्ग पर कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

 

यह भी पढ़ें: Ayodhya News: ध्वजारोहण समारोह से पहले संतों ने की PM मोदी की प्रशंसा, कहा- ‘राम मंदिर बनने से बदली अयोध्या की Economy’ 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments