Home » उत्तर प्रदेश » Sonbhadra liquor case: सोनभद्र में अवैध शराब पकड़, ट्रक से करोड़ों की बरामदगी!

Sonbhadra liquor case: सोनभद्र में अवैध शराब पकड़, ट्रक से करोड़ों की बरामदगी!

SONBHADRA
SONBHADRA

Sonbhadra liquor case: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 6,085 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह शराब बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार भी किया है। अधिकारियों के मुताबिक, बरामद शराब और ट्रक की कुल कीमत लगभग ₹1.35 करोड़ आंकी गई है।

Sonbhadra liquor case: ट्रक में भूसी और बुरादे के नीचे छिपाई गई थीं पेटियां

मदिरानिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना से मिली सूचना पर दुद्धी पुलिस टीम ने रविवार को रेनूकुथन–दुद्धी मार्ग पर ग्राम कैडल के पास ट्रक को पकड़ा। जांच में भूसी और लकड़ी के बुरादे के बीच 680 पेटियां मिलीं, जिनमें 15,120 बोतलें अवैध शराब की थीं।

 राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने राजस्थान निवासी बभूता राम (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। दस्तावेजों की जांच में ट्रक मालिक का नाम भी सामने आया है, जिसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि बरामद बोतलों पर लगे बारकोड बदले हुए मिले हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

यह भी पढ़ें: Unnao News: प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, क्षेत्र में मातम का माहौल