Home » Foreign Affairs » Pakistan rocket news: कराची में खेत से मिला रॉकेट फटा, 3 बच्चों की दर्दनाक मौत

Pakistan rocket news: कराची में खेत से मिला रॉकेट फटा, 3 बच्चों की दर्दनाक मौत

PAKISTAN
Spread the love

Pakistan rocket news: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। काशमोर जिले में खेत में मिला रॉकेट बच्चों के लिए जानलेवा साबित हुआ। कंधकोट कस्बे के पास 8 से 12 साल की उम्र के तीन बच्चे रॉकेट जैसी दिखने वाली वस्तु से खेल रहे थे, तभी अचानक उसमें विस्फोट हो गया और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक सैयद असगर अली शाह ने बताया कि बच्चों को यह रॉकेट पास के खेत में मिला था। जैसे ही वे उससे खेलते रहे, अचानक विस्फोट हो गया। पुलिस ने बताया कि सभी बच्चे एक ही जनजाति से थे। बम निरोधक दस्ता रॉकेट के टुकड़ों की जांच कर रहा है।

Pakistan rocket news: पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

पाकिस्तान में इससे पहले भी कई बार बच्चे विस्फोटक उपकरणों को खिलौना समझकर जान से हाथ धो बैठे हैं। हाल ही में खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में भी मोर्टार शेल फटने से तीन बच्चों की मौत हुई थी।

क्यों बढ़ रहे हैं ऐसे धमाके?

विशेषज्ञों के अनुसार, 1980 के दशक में अफगान-सोवियत युद्ध के दौरान बड़ी संख्या में हथियार और मोर्टार शेल इन क्षेत्रों में गिराए गए थे। इनमें से कई आज भी जमीन में दबे हुए हैं और बच्चों को खिलौने जैसे दिखाई देते हैं। अनजाने में इन्हें उठाते समय विस्फोट हो जाता है और जान चली जाती है।

 

यह भी पढ़ें: Social Media Ban: मलेशिया में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर कड़ा नियम

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments