Home » राष्ट्रीय » Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: “हिंदू चार बच्चे पैदा करें”

Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: “हिंदू चार बच्चे पैदा करें”

Dhirendra Shastri

Dhirendra Shastri: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आयोजित कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर विवादों को जन्म देने वाला बयान दिया है। उन्होंने हिंदुओं से अपील की कि वे कम से कम चार बच्चे पैदा करें। उनके इस बयान ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है।

शिवपुरी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया बयान

गुरुवार को शिवपुरी में आयोजित कथा कार्यक्रम के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि “हिंदू कम से कम चार बच्चे पैदा करें। संख्या होगी तो खेल होगा।” उन्होंने आगे कहा कि कुछ पढ़े–लिखे हिंदू ‘न बच्चे न बच्ची’ की सोच रखते हैं, लेकिन यह आने वाली पीढ़ियों के लिए ठीक नहीं है। उनके अनुसार, “तुम्हारी जिंदगी तो कट जाएगी, पर आने वाले की क्यों खराब कर रहे हो?”

Dhirendra Shastri: दो अपने लिए, एक देश के लिए, एक हिंदू राष्ट्र के लिए”

धीरेंद्र शास्त्री ने स्पष्ट कहा कि चार में से दो बच्चे परिवार अपने पास रखे, एक बच्चा देश की सेवा के लिए दे और एक हिंदू राष्ट्र के लिए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने हिंदू राष्ट्र से जुड़ा बयान दिया हो, बल्कि इससे पहले भी वह इस मुद्दे पर कई बार खुलकर बोल चुके हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया और मीडिया में तेजी से सुर्खियाँ बटोर रहा है।

पहले भी दे चुके हैं ऐसे बयान

धीरेंद्र शास्त्री बीते कई वर्षों से हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर बयान देते रहे हैं। उनके समर्थक इन बयानों को हिंदू समाज के भविष्य की दृष्टि से देखते हैं, जबकि विरोधियों का कहना है कि यह बयान समाज में विभाजनकारी माहौल को बढ़ावा देता है। शिवपुरी में दिया गया यह ताज़ा बयान भी इसी वजह से चर्चाओं के केंद्र में है।

Dhirendra Shastri: प्रवीण तोगड़िया का भी ऐसा बयान

हाल ही में एमपी के मंडला जिले में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने भी बड़ा बयान दिया था। उन्होंने हिंदुओं से कहा था कि “तीन बच्चे अवश्य पैदा करें। दो बच्चों की शिक्षा आप संभालें और तीसरे की फीस मैं दूंगा।” तोगड़िया ने दावा किया था कि ऐसा करने से देश में हिंदू राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

 

ये भी पढ़ें…WPL 2026 Auction: खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट और रजिस्ट्रेशन अपडेट