Home » बिहार » PG अम्बेडकर विचार विभाग की जर्जर स्थिति पर फूटा छात्रों का गुस्सा, TMBU परिसर में फूंका कुलसचिव का पुतला

PG अम्बेडकर विचार विभाग की जर्जर स्थिति पर फूटा छात्रों का गुस्सा, TMBU परिसर में फूंका कुलसचिव का पुतला

Bhagalpur News

Bhagalpur News: टीएमबीयू परिसर में आज छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पदाधिकारियों ने पीजी अम्बेडकर विचार विभाग की जर्जर अवस्था और विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कुलसचिव का पुतला दहन भी किया। इस दौरान छात्रों ने बताया कि संगठन के जिलाध्यक्ष सत्यम मिश्रा ने लगभग 15-20 दिन पहले कुलपति को लिखित आवेदन देकर विभाग की खराब स्थिति की ओर ध्यान दिलाने की कोशिश की, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।

कुलसचिव का पुतला दहन

जिलाध्यक्ष सत्यम मिश्रा ने कहा कि जब उन्होंने कुलसचिव से इस मामले में बात करने की कोशिश की, तो उन्हें शुरू में मिलने नहीं दिया गया। बाद में मिलने पर कुलसचिव ने कहा, हम इस मामले में कुछ नहीं कर सकते हैं। इस उत्तर ने छात्रों में गुस्सा और बढ़ा दिया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर कुलसचिव का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विश्वविद्यालय कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश झा और छात्र जिला अध्यक्ष सत्यम मिश्रा ने किया। गिरीश झा ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा खतरे में डालना किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने प्रशासन की चुप्पी और गैर-जिम्मेदाराना रवैया को बेहद शर्मनाक बताया और चेतावनी दी कि अगर विभाग की तत्काल मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।

सत्यम मिश्रा ने कहा कि पूरे भारत में यह एकमात्र अम्बेडकर विचार विभाग है, और इसकी दुर्दशा विश्वविद्यालय प्रशासन में भ्रष्टाचार और अराजकता को दर्शाती है। यदि प्रशासन के पास मरम्मत के लिए पैसा नहीं है, तो हम छात्र स्वयं चंदा कर यह कार्य कराएंगे। पढ़ाई के दौरान इस स्थिति को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Report By: शयामानंद सिह

ये भी पढ़े… कोर्ट में रो पड़े पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर बोले- ‘जज साहब, मेरी हत्या…’