ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » बाबा लोकनाथ की चांदी की मूर्ति बरामद, सिलीगुड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी

बाबा लोकनाथ की चांदी की मूर्ति बरामद, सिलीगुड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी

सिलीगुड़ी पुलिस ने तीन दशक पुरानी बाबा लोकनाथ की चोरी हुई चांदी की मूर्ति बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जांच और कार्रवाई अभी जारी है।
तीन दशक पुरानी चोरी का राज खुला

Silver Idol: सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के प्रधाननगर थाने को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रधाननगर थाने की एंटी क्राइम विंग द्वारा बाबा लोकनाथ की चांदी की मूर्ति बरामद कर ली गई है। बता दें, लगभग तीन दशक पहले यह मूर्ति चोरी हो गई थी और इस मूर्ति की कीमत करीब 2 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Silver Idol: मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मुख्य आरोपी गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी

मूर्ति चोरी के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति का नाम विजय महतो है, जो सिलीगुड़ी के प्रकाश नगर इलाके का रहने वाला है। गुप्त सूत्रों से पुलिस को जानकारी मिली कि विजय द्वारा मूर्ति चोरी की गयो है। जिसके बाद पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा, जहाँ से चांदी की मूर्ति मिली और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रधाननगर थाने के अंतर्गत एक घर के मंदिर से 6 तारीख को सुबह के समय यह मूर्ति चोरी हुई थी। जिसके पश्चात सुबह जब घरवाले उठे, तो उन्हें मंदिर का ताला टूटा मिला और वहां रखी बाबा लोकनाथ की चांदी की मूर्ति गायब मिली। इस पर घर के मालिक विश्वजीत दास ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस जांच में लग गई।

Silver Idol: सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिली अहम सफलता

शिकायत मिलते ही एंटी क्राइम विंग की टीम एक्शन में आ गई। जांच के दौरान CCTV फुटेज और सुराग जुटाए गए, जिनकी मदद से पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और मूर्ति वापस बरामद कर ली गई। जानकारी के अनुसार इसी तरह के अपराध में पहले भी पकड़ा जा चुका है। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल