Breaking News
Home » Uncategorized » 15 दिसंबर से यूपी में फिर भड़केगा छात्र आंदोलन, UPPSC भ्रष्टाचार आरोपों पर अभ्यर्थी सड़कों पर उतरेंगे

15 दिसंबर से यूपी में फिर भड़केगा छात्र आंदोलन, UPPSC भ्रष्टाचार आरोपों पर अभ्यर्थी सड़कों पर उतरेंगे

: 15 दिसंबर से यूपी में फिर भड़केगा छात्र आंदोलन, UPPSC भ्रष्टाचार आरोपों पर अभ्यर्थी सड़कों पर उतरेंगे
Spread the love

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी छात्रों का गुस्सा एक बार फिर उबाल पर है। यूपी लोक सेवा आयोग (UPPSC) में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर छात्र संगठनों ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने साफ कहा है कि 15 दिसंबर, सोमवार को सुबह 11 बजे हजारों अभ्यर्थी लोक सेवा आयोग के गेट नंबर 2 पर पहुंचकर घेराव और प्रदर्शन करेंगे।

Uttar Pradesh News: आंदोलन की घोषणा के साथ ही छात्रों में उबाल

छात्रों का कहना है कि आयोग में लगातार अनियमितताओं की शिकायतें उठ रही हैं, लेकिन समाधान के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। यही वजह है कि अब छात्र सड़क पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। संगठन की ओर से जारी किए गए पोस्टर ने सोशल मीडिया पर भी तेजी से जगह बनाई है।पोस्टर में आयोग के गेट के बाहर जुटे छात्रों की तस्वीर के साथ एक बंद मुट्ठी का प्रतीक प्रमुखता से दिखाया गया है, जो एकता और संघर्ष की भावना को दर्शाता है। छात्र कहते हैं अब यह लड़ाई सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि भविष्य और पारदर्शिता की लड़ाई है।

 पुलिस–प्रशासन की चुप्पी जारी

छात्र आंदोलन के ऐलान के बाद भी अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए क्या तैयारी की जा रही है, इस पर भी हलचल दिख नहीं रही।अभ्यर्थियों का मानना है कि आयोग और प्रशासन दोनों को उनकी मांगों पर जल्द से जल्द स्पष्ट जवाब देना चाहिए था।

Uttar Pradesh News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आए समर्थन में

छात्रों के पोस्टर के सामने आते ही राजनीति भी गर्म होने लगी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को एक्स पर उठाते हुए बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला।“नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं… भाजपा जाए तो नौकरी आए।हमारा नैतिक समर्थन प्रतियोगियों के साथ हमेशा रहा है और रहेगा। यह राजनीति का नहीं युवाओं के भविष्य का सवाल है।”अखिलेश के इस बयान के बाद विपक्ष ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वह छात्रों की मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ाएगा।

 छात्र आंदोलन बढ़ा सकता है सरकार की मुश्किलें ?

15 दिसंबर को होने वाला यह घेराव यूपी सरकार के लिए बड़ा दबाव बन सकता है। यदि संख्या बड़ी होती है, तो यह छात्र आंदोलन प्रदेश में नए राजनीतिक समीकरण भी खड़े कर सकता है।फिलहाल छात्र तैयारी में जुटे हैं और प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इतना जरूर है कि यूपी में 15 दिसंबर को माहौल पूरी तरह गर्म रहने वाला है।

ये भी पढ़े: मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले बीजेपी सरकार ने जड़ से खत्म किया नक्सल नेटवर्क, कांग्रेस का दोहरा रवैया उजागर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments