ख़बर का असर

Home » राजनीति » पीएम मोदी और अमित शाह से क्यों मिले राहुल गांधी?

पीएम मोदी और अमित शाह से क्यों मिले राहुल गांधी?

pm-modi-amit-shah-rahul-gandhi-meeting

Rahul Met Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच बुद्धवार को करीब डेढ़ घंटा बात हुई थी। यह मीटिंग अगले मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों तथा एक सर्तकता आयुक्त की नियुक्ति के मामले को लेकर थी। इन पदों के नियुक्ति पैनल की अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी कर रहे थे। पैनल में गृहमंत्री अमित शाह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल हैं।

इस बैठक में राहुल गांधी ने शार्टलिस्ट किये गये नामों पर बड़ा ऐतराज जताया। ज्ञात हुआ कि राहुल गांधी ने शार्ट किए गये नामों में अनुसूचित जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और अल्प संख्यक समुदायों के उम्मीदवारों की अनुपस्थिति पर गहरी नाराजगी जताई। राहुल गांधी ने बैठक में विस्तृत असहमति पत्र मींिटग में सौंपा। राहुल ने कई हफ्ते पहले ही सरकार से आवेदकों की जातिगत जानकारी की स्थिति मांगी थी, मीटिंग में हुई चर्चा के बाद, जो जानकारी मिली, उसके अनुसार कुल आवेदकों में से सिर्फ एक उम्मीदवार पिछड़े वर्गों में से था।

राहुल का हस्तक्षेप

सरकार का इस तरह की लिस्ट बनाना स्वायत्त संस्थाओं में एसीसी, एसटी, ओबीसी, ईबीसी और अल्पसंख्यकों के व्यवस्थित बहिष्कार का हिस्सा बताया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शार्टलिस्ट में शामिल कुछ उम्मीदवार अपने पूर्व पदों पर पारदर्शिता के मामले में संदिग्ध रिकार्ड रखते हैं। और युन नियुक्तियों से सूचना का अधिकार कानून को कमजोर करने की स्थिति में ले जाना है। कुछ एक मुद्दों पर सहमति भी बनी, लेकिन सर्व सहमति के इस अभाव में बहुत सारी शंकाओं को बल मिलता है।

ये भी पढ़े… अवमानना जजों के लिए अपना सुरक्षा कवच नहीं

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल